विज्ञापन

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें फटाफट चेक

How to check CBSE 10th Second Board Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. .

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें.

CBSE Class 10 Second Board result Out 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर डिजी लॉकर रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं. साथ ही अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि बोर्ड के अनुसार, मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणामों को मिलाकर इस साल क्लास 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% है.

CBSE 10th Second Board Result कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाइए या एप पर जाइए अगर आपने फोन पर डाउनलोड किया है तो.
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करिए.
  • जो स्टूडेंट्स नए वो पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • अब आप इश्यूड डॉक्यूमेंट्स (Issued Documents) सेक्शन में जाकर CBSE पर क्लिक करिए.
  • इसके बाद आप Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026 पर क्लिक करिए.
  • अब आप रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरिए.
  • अब आप सबमिट पर क्लिक करिए. क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी. अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

Latest and Breaking News on NDTV

रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर करें चेक

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें. इसमें अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और हर विषय में मिले नंबरों को अच्छी तरह चेक कर लें. अगर किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो बिना देर किए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें.

नतीजों के आंकड़े

विदित हो कि सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए 6,64,027 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 6,63,777 परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रदर्शन सुधारने के उद्देश्य से 5,13,955 छात्र इस परीक्षा में बैठे. जिसमें से 3,08,095 छात्र यानी 59.95 फीसदी ने मेन एग्जाम की तुलना में अपने अंकों को इंप्रूव किया. वहीं, कंपार्टमेंट कैटेगरी की बात करें तो इसमें 1,49,822 स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 78,503 स्टूडेंट पास हुए हैं. यानी इस कैटेगरी का कुल पास प्रतिशत 52.40 है. पिछले साल कंपार्टमेंट का पास प्रतिशत 48.68% था, जिसके मुकाबले इस बार प्रदर्शन बेहतर है. वहीं, मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षा के दोनों आंकड़ों को मिलाकर इस साल कुल पासिंग पर्सेंटज 96.78% है.

cbse second board result notification by subhashinitripathi93

यह भी पढ़ें- Google की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़ खोला रेस्टोरेंट, अब 21 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse 10th Second Board Result 2026, Cbse 10th Second Board Result, CBSE 10th Second Board Result On Digilocker, Cbse 10th Second Board Result Steps To Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com