विज्ञापन

Budget 2026: भारत बनेगा बायो फार्मा का हब, बजट में तीन नाईपर इंस्टीट्यूट बनाने का ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत को बायो फार्मा हब बनाने की तैयारी हो रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं.

Budget 2026: भारत बनेगा बायो फार्मा का हब, बजट में तीन नाईपर इंस्टीट्यूट बनाने का ऐलान
बजट 2026

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का बजट पेश किया है. इसमें उन्होंने बताया कि किस सेक्टर में काम होंगे और सरकार का विजन क्या है. वित्त मंत्री ने बताया कि अब किफायती दरों पर दवाएं मिलेंगी और भारत को बायो फार्मा हब बनाया जाएगा. इसके लिए 10 हजार करोड़ 5 साल में खर्च किए जाएंगे. इससे जैविक और जैव-सदृश दवाओं के घरेलू उत्पादन के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा. बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि बॉयो फॉर्मा सेक्टर के लिए तीन नाईपर्स इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे. वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से तीन रसायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव किया. साथ ही वित्त मंत्री ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का भी प्रस्ताव रखा. 

बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य 

(1) आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना. निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना

(2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना. सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना

(3) सबका साथ, सबका विकास. विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना

रोजगार के लिए किए गए सुधार

वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो. रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है. 

वित्त मंत्री ने कहा कि रिसर्च और डेवलेपमेंट के लिए सरकार काम कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स का उन्नयन किया जाएगा. इसमें 10 चुने हुए क्षेत्र होंगे, जिसमें- बिहेवियर हेल्थ, साइकोलॉजी, एनीस्थीसिया जैसी चीजें शामिल होंगीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com