विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने वाले हैं. नतीजों को खुद राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे. जानकारी अनुसार रिजल्ट को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लिया था.

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम जारी करेंगे. इस साल करीब 13 लाख 17 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट को https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देखा जा सकेगा.  ये परीक्षा 13 फरवरी तक चली थी. परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यहां तक की प्रत्येक जिला में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां केवल छात्राएं शामिल हुई थी. ये परीक्षा ‎दो पालियों में हुई थी.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. नतीजे जारी होती ही होमपेज पर 'Secondary' (10th) या 'Senior Secondary' (12th) रिजल्ट लिंक पर एक्टिव कर दिया जाएगा. इसपर क्लिक करें.
  3.  एक नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा. पूछी सारी जानकारी सही से भर दें.
  4. रिजल्ट स्क्रीन आ जाएगा.
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है. टॉपर्स के हैंड राइटिंग का मिलान, उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे गए हैं. बिहार में टॉपर्स से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड ने इसकी शुरुआत की थी. आज साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी होगा. जबकि दसवीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा.

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

इस बार बिहार बोर्ड की और से टॉपर्स  को इनाम भी दिया जाएगा. पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे जो दूसरे स्थान पर आएगा उसे 1.5 लाख रुपये नकद दी जाएगी. इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा. तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद इनाम के तौर पर दी जाएगी. साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार की नकद दी जाएगी और एक लैपटॉप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों का पहले वेरिफिकेशन क्यों होता है? जानें इसमें क्या-क्या होता है

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSEB Bihar Board 12th Result, BSEB Bihar Board 12th Result Kab Ane Wala Hai, BSEB Bihar 12 Class Result Date, BSEB Bihar 12 Class Result Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com