विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026 : न AI का सहारा, न कोई शॉर्टकट, बिहार की बेटी अदिति ऐसे बनी कॉमर्स की Toppers

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित. कॉमर्स टॉपर अदिति कुमारी (96%) की सफलता की कहानी और साइंस, आर्ट्स टॉपर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें.

Bihar Board 12th Result 2026 : न AI का सहारा, न कोई शॉर्टकट, बिहार की बेटी अदिति ऐसे बनी कॉमर्स की Toppers
राजधानी पटना की रहने वाली अदिति कुमारी ने कॉमर्स संकाय में 480 अंक (96%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

Bihar Board Class 12 Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट न केवल शानदार रहा, बल्कि एक बार फिर बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. बता दें इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इस बीच, पटना की अदिति कुमारी कॉमर्स स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनकर उभरी हैं, जिनकी सफलता की कहानी अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

सादगी और मेहनत से मिली सफलता

राजधानी पटना की रहने वाली अदिति कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 480 अंक (96%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. अपनी इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए अदिति ने बताया कि उनकी इस सफलता का कोई 'शॉर्टकट' नहीं था.

अदिति ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरा गोल हमेशा से क्लीयर था. मैंने अपनी तैयारी को आसान रखा और कॉन्सेप्ट्स (Clarity of Concepts) को समझने पर ध्यान दिया. नियमित रिवीजन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही."

AI के दौर में 'बेसिक पढ़ाई' पर भरोसा

आज के दौर में जहां छात्र पढ़ाई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल टूल्स पर निर्भर हैं, वहीं अदिति ने एक अलग राह चुनी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान AI टूल्स का सहारा न के बराबर लिया. उन्होंने पारंपरिक तरीके से किताबों, नोट्स और शिक्षकों  पर भरोसा किया. अदिति का सपना अब एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का है, और उनकी यह जीत उस दिशा में पहला बड़ा कदम है.

Science & Arts के टॉपर

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार हर स्ट्रीम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला:

साइंस स्ट्रीम

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.2%) के साथ टॉप किया.

आर्ट्स स्ट्रीम

गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8%) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, छात्रों को मिला प्रोत्साहन

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजों की घोषणा करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उन छात्रों का भी ढांढस बंधाया जो इस बार सफल नहीं हो सके. मंत्री ने कहा, "जो छात्र उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, वे निराश न हों. उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा. माता-पिता से अपील है कि वे बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उन्हें सपोर्ट करें."

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 12th Result 2026, Bihar Board 12th Result 2026 Date, Bihar Board 12th Result 2026 Date Out, Bihar Board 12th Result 2026 Live, Bihar Board 12th Result 2026 Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com