विज्ञापन

पिता गांव में होटल चलाकर पालते परिवार, बेटी 10वीं में बनी बिहार की चौथी टॉपर

पूरे बिहार में नाम रोशन करने वाली ज्योति कुमारी के पिता गांव में ही एक छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. ज्योति का आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना है. ताकि वह समाज की सेवा कर सकें.

पिता गांव में होटल चलाकर पालते परिवार, बेटी 10वीं में बनी बिहार की चौथी टॉपर
Bihar Board 10th Topper: समस्तीपुर की ज्योति कुमारी पूरे बिहार में चौथे नंबर पर

Bihar Board 10th Topper: बिहार बोर्ड ने रविवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है. इस साल प्रदेश में सबसे अधिक नंबर लाने वाली दो छात्राएं हैं. रिजल्ट के बारे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 12,35,743 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. सफल परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है. इस बार 6,01,390 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 6,34,353 छात्राएं पास हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

पुष्पांजलि और समरीन संयुक्त टॉपर

बिहार में सबसे अधिक नंबर लाने वालों में संयुक्त रूप से छात्राएं हैं. सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन परवीन ने 492 यानी करीब 98 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वहीं दूसरे नंबर पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना हैं, जिन्होंने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) लाए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमार और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिनको 488 नंबर (97.6 प्रतिशत) अंक आए हैं.

समस्तीपुर की ज्योति पूरे बिहार में चौथे नंबर पर

इस साल मैट्रिक में पहले पांच स्थान पर 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि पहले 10 स्थानों में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं. 10वीं के रिजल्ट में समस्तीपुर जिले की ज्योति कुमारी प्रदेश में चौथे नंबर रही है. विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा ज्योति कुमारी को 487 अंक के साथ पूरे बिहार में चौथा स्थान मिला है.  ज्योति एक साधारण और मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं. उनके पिता गांव में ही एक छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद ज्योति ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.

ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया. उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है, ताकि वे समाज की सेवा कर सकें. उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य तय कर मेहनत की जाए तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है. ज्योति की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उनकी हौसला अफजाई की.

यह भी पढे़ं-

Bihar Board 10th Result 2026 Live (OUT): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी, देख लीजिए टॉपर्स के नाम

Bihar Board 10th Result: गरीबी को मात देकर टायर बेचने वाले की बेटी सबरीन परवीन ने किया टॉप, कमाल की है कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com