विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: गरीबी को मात देकर टायर बेचने वाले की बेटी सबरीन परवीन ने किया टॉप, कमाल की है कहानी

Bihar Board 10th Result Topper Sabreen Parveen: तीन बहनों में सबसे बड़ी सबरीन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. वो लगातार कई घंटे की पढ़ाई करती थीं और आज पूरे प्रदेश में उन्होंने टॉप किया है.

Bihar Board 10th Result: गरीबी को मात देकर टायर बेचने वाले की बेटी सबरीन परवीन ने किया टॉप, कमाल की है कहानी
Bihar Board 10th Result Topper Sabreen Parveen

Bihar Board 10th Result Topper Sabreen Parveen: बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में टॉप किया है. पूरे राज्य में दो टॉपर्स में सबरीन परवीन का नाम भी शामिल है. उनकी कहानी काफी कमाल की है. चेहरा कलां प्रखंड के एक छोटे से गांव की बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में परचम लहराया है. सबरीन परवीन, जिन्होंने अपनी सफलता से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे वैशाली जिले का नाम रोशन किया है, उनके पिता मोहम्मद शहजाद आलम, बंगाल के रामपुरहाट में एक पुरानी टायर की दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. 

रोज 10 घंटे पढ़ाई 

"तीन बहनों में सबसे बड़ी सबरीन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मां अंगूरी देवी का भी बड़ा हाथ है, जो घर के काम के साथ-साथ बेटी की पढ़ाई के लिए हमेशा ढाल बनी रहीं. बताया जाता है कि सभी रोज़ाना 10 से 11 घंटे तक पढ़ाई करती थीं. आज उनकी इसी कड़ी तपस्या ने उन्हें बिहार बोर्ड के शिखर पर पहुंचा दिया है. सबरीन के 492 अंक आए और बिहार मे पहला स्थान आया है. 

सभी की यह कामयाबी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अभावों में रहकर बड़े सपने देखते हैं. आज पूरा जिला उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है.

टॉपर्स में छात्राओं का जलवा

समरीन परवीन के साथ बिहार में टॉप करने वाली दूसरी छात्रा सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी हैं. दोनों ने 492 यानी करीब 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सेकेंड टॉपर्स की बात करें तो बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमार और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिन्हें 488 नंबर (97.6 प्रतिशत) नंबर मिले हैं. इस साल मैट्रिक में पहले पांच स्थान पर 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि पहले 10 स्थानों में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं.
 

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result Topper Sabreen Parveen, Bihar Board 10th Result Topper, Bihar Board 10th Result Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com