विज्ञापन

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, जूते-मोजे और गमछा पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज होने जा रही है. इस परीक्षा को लेकर सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है. जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने वाले हैं, उन्हें ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना होगा.

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, जूते-मोजे और गमछा पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री
बीएड कॉलेजों की लगभग 37,250 सीटों पर होगा एडमिशन.

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET B.Ed. 2026) का आयोजन आज राज्य के 11 शहरों में किया जा रहा है. ये परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो कि 1 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस साल करीब 1.23 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन यानी OMR शीट आधारित है. इसके जरिए राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों की लगभग 37,250 सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे. इस साल ये परीक्षा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर आयोजित करवा रहा है. BRABU के अनुसार परीक्षा केंद्र के अंदर उम्मीदवार अपने साथ केवल एडमिट कार्ड,  पहचान पत्र और पेन ही ला सकते हैं. इसके अलावा ओर किसी चीज को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

सख्त ड्रेस कोड भी लागू

इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए सख्त ड्रेस कोड भी लागू है. जो उम्मीदवार फुल स्लीव्स के कपड़े, बड़े जूते, मोजे, टोपी और गमछा पहनकर आएंगे. उन्हें केंद्र के भीतर एंट्री नहीं दी जाएगी. BRABU के नोटिफिकेशन के अनुसार जूते और मोजे पहनकर प्रवेश करने की सख्त मनाही है. उम्मीदवार एग्जाम देने के लिए केवल चप्पल या साधारण सैंडल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आएं.

कब आएगा रिजल्ट

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर की कल यानी 8 जून को जारी कर दी जाएगी. उम्मीदवार 9 से 10 जून तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार 19 जून को रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट https://brabu.ac.in/ या biharbedcet-brabu.in पर अपलोड किया जाएगा. लॉगिन करके उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के सभी 15 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com