Bakrid 2026 Holiday: इस बार बकरीद की छुट्टी 27 मई को होगा या 28 मई को इसको लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन हो रहा है. दरअसल पहले ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी. लेकिन अब कई राज्यों में इस तारीख को बदल दिया गया है. दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय में बकरीद की छुट्टी 28 मई को होने जा रही है. कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे.'' बता दें कि ईद-अल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है.
स्कूल रहेंगे बंद?
इस दिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है. यानी देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं. जिन राज्यों में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी नहीं पड़ी है, वो इस दिन बंद रहेंगे. तेलंगाना समेत कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां पर बकरीद की छुट्टी की तारीख बदलकर 28 मई कर दी है. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट में भी अब बकरीद की छुट्टी 28 मई कर दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर बकरीद की छुट्टी में बदलाव की जानकारी दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, भारत सरकार ने घोषणा की है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर छुट्टी गुरुवार, 28 मई, 2026 को रहेगी. इसलिए ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई, 2026 के बजाय गुरुवार, 28 मई, 2026 को अवकाश रहेगा.
कई प्राइवेट कंपनियों ने भी 27 मई की छुट्टी को बदलकर 28 मई कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं