विज्ञापन

बच्‍चे को गणित के पहाड़े याद कराने के आसान तरीके

How to learn maths tables: बच्चों को गणित के पहाड़े (tables) याद हों तो मैथ्‍स के सवाल करवाना आसान हो जाता है. बचपन में याद किए हुए ये पहाड़े उन्‍हें आगे की पढ़ाई में भी काम आते हैं.

बच्‍चे को गणित के पहाड़े याद कराने के आसान तरीके

How to learn maths tables: बच्चों को गणित के पहाड़े (tables) याद हों तो मैथ्‍स के सवाल करवाना आसान हो जाता है. बचपन में याद किए हुए ये पहाड़े उन्‍हें आगे की पढ़ाई में भी काम आते हैं. पहाड़ों को मजेदार अंदाज में याद कराया जाए, तो बच्चा जल्दी याद कर लेता है और उसे लंबे समय तक पहाड़े याद रहते हैं. 

बच्‍चे को गणित के पहाड़े याद कराने के आसान तरीके

गाने और रिदम के साथ सिखाएं
बच्चे को गाने और रिदम के साथ याद कराएं. धुन व लय के साथ वे जल्दी याद कर लेते हैं. इसके लिए पहाड़ों को गाने की तरह बोलें जैसे 2 एकम 2, 2 दूनी 4… आप इसे क्लैपिंग या ट्यून के साथ भी सिखा सकते हैं. 

छोटे-छोटे हिस्सों में सिखाएं
एक साथ पूरा पहाड़ा याद कराने से बेहतर होता है कि बच्‍चे को छोटे-छोटे हिस्‍सों में याद कराएं. धीरे-धीरे उन्‍हें पूरा पहाड़ा याद हो जाएगा और बच्चा पहाड़े याद करने को बोझ नहीं समझेगा. 

कक्षा 5 के बच्‍चे को इस तरह से सिखाएं ड्राइंग, Craft

रोज़ाना अभ्यास जरूरी
बच्‍चे को हर दिन 10–15 मिनट पुराने पहाड़ों का रिवीजन कराएं. लगातार दोहराने से याददाश्त मजबूत होती है. 

खेल-खेल में सिखाएं
कई बार बच्‍चे खेल-खेल में पहाड़े सीख जाते हैं. उन्‍हें क्विज़, फ्लैश कार्ड जैसे गेम्‍स खिलाएं. जैसे आप पूछें 3×4 क्‍या होता है, बच्चे को इसका जल्दी जवाब देना होगा. 

बच्‍चे को पहाड़े का मैथ्‍स समझाएं 
बच्‍चे को समझाएं कि हर पहाड़े में मैथ्‍स होता है. जैसे 5 का पहाड़ा हमेशा 0 या 5 पर खत्म होता है, 9 के पहाड़े में अंकों का जोड़ 9 होता है (9×2=18, 1+8=9). इससे बच्चे को समझ के साथ याद रहता है. 

पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Learn Maths Tables, Maths Table, Maths Table Learning Tips, Maths Table Learning Tips In Hindi, Maths Study Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com