विज्ञापन

पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना

How to learn fast: बच्‍चे हों या प्रतियोगी परीक्षा की तैरूारी करने वाले बड़े छात्र हों, सबकी एक कॉमन समस्‍या होती है- कैसे याद किया जाए. कोई तो ऐसी ट्रिक हो कि जल्‍दी याद हो जाए, और एक बार याद करने के बाद उसे भूले नहीं.

पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना

How to learn fast: बच्‍चे हों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बड़े छात्र हों, सबकी एक कॉमन समस्‍या होती है- कैसे याद किया जाए. कोई तो ऐसी ट्रिक हो कि जल्‍दी याद हो जाए, और एक बार याद करने के बाद उसे भूले नहीं. फिर थक-हारकर सब रट्टा लगाना शुरू कर देते हैं. इसलिए जरूरी है कि पढ़ने का सही तरीका अपनाया जाए, ताकि याद करना आसान हो जाए. 

पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके

समझकर पढ़ें
अगर आप किसी टॉपिक को बहुत अच्‍छे तरीके से समझकर पढ़ते हैं, लॉजिक लगाकर समझ लेते हैं, तो उसे रटने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

छोटे-छोटे हिस्सों में याद करें 
कोई भी टॉपिक हो, उसे एक साथ याद करने की बजाय छोटे भागों में बांटकर याद करें. हर हिस्से को अलग-अलग समझें और फिर याद करते जाएं. 

रिवीजन करते रहें 
एक बार कुछ पढ़ लिया या याद कर लिया तो उसकी रिवीजन करते रहना भी बहुत जरूरी है. इससे आप उस टॉपिक को लंबे समय तक याद रखने में कामयाब हो पाते हैं. 

कक्षा 7 में आते ही बच्‍चे को इस तरीके से पढ़ाएं Maths

लिखकर याद करें
किसी भी विषय को अगर बार-बार लिखा जाए तो वह खुद ही याद हो जाता है. इसी तरह से फॉर्मूले या महत्वपूर्ण पॉइंट्स को बार-बार लिखने से वे बहुत अच्‍छे से याद हो जाते हैं. 

मजेदार तरीके से याद करें 
ट्रिक्स तैयार करें. जैसे किसी फॉर्मूले को याद रखने के लिए कोई मजेदार लाइन या शब्द बना लें. इस लाइन के दिमाग में आते ही पूरा फॉर्मूला याद आ जाता है. 

दूसरों को पढ़ाएं 
जब आप कोई नया टॉपिक पढ़ते हैं और फिर उसे दूसरे को पढ़ाते हैं तो वह आपको याद होता जाता है. बिल्‍कुल उसी तरह जैसे आपके टीचर्स को किसी खास विषय के हर चैप्‍टर के बारे में मुंहजबानी सब याद रहता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Learn Fast, How To Learn Faster With Spaced Repetition, How To Learn, How To Learn Chemistry Formula, How To Learn English Faster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com