Assam Board HSLC Class 10th Result 2025: असम बोर्ड 10वीं के छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) जल्द ही असम बोर्ड एचएसएलसी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपना असम एचएसएलसी रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org और resultsassam.nic.in.पर जाकर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज पर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
असम एचएसएलसी कक्षा 10वीं के मार्क्स को देखने के लिए स्टूडेंट को अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का प्रयोग करना होगा. इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी और जिसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी
असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र तीन विषयों में फेल हो जाते हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें शुल्क के साथ आवेदन करना होगा.
पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले साल SEBA ने एचएसएलसी कक्षा 10वीं परिणामों की घोषणा 20 अप्रैल को की थी. पिछले साल असम बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल पास प्रतिशत 72.69 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 75.7 प्रतिशत हुआ था.
असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें | How to Check Assam Class 10th Result 2025
असम कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
site.sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर “HSLC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अपना स्टूडेंट अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
अब अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें.
कब हुई थी परीक्षा
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) द्वारा असम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च के बीच किया गया था. वहीं असम बोर्ड कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गई थीं.
PSEB Class 5th Results: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, 99.54 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं