विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2025

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, परिणाम से पहले UPMSP ने जारी की नोटिस

UP Board Result 2025 Update: यूपी बोर्ड ने परिणाम घोषित होने से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है. जल्द ही स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है.

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, परिणाम से पहले UPMSP ने जारी की नोटिस
नई दिल्ली:

UP Board Result 2025 Update: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट से पहले जरूरी नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन संस्थानों को रिजल्ट अपने वेबसाइट, मोबाइस पर प्रकाशित करना है वे 15 अप्रैल 2025 तक यूपी बोर्ड के कार्यालय में जाकर औपचारिक प्रोसेस पूरा कर लें. इस संबंध में बोर्ड ने पूरी गाइडलाइन जारी की है.  क्योंकि रिजल्ट जारी करने के लिए यूपी बोर्ड अब पूरी तरह तैयार है. बोर्ड ने कॉपियों का मूल्याकंन करवा लिया है. अब वेबसाइट पर नंबर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी होगी फिर रिजल्ट की डेट जारी होगी.

यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट

स्टूडेंट्स तारीखों की घोषणा की इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो परिणाम 20 अप्रैल तक आ सकते हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह यूपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें. इसके अलावा ndtv.in पर भी परिणाम देख पाएंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट आपको यहां मिल जाएगी.

UP Board Result 2025: स्टेप वाइज ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025' लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. 
     

ये भी पढ़ें-Jharkhand MBA College: एमबीए के लिए झारखंड का ये कॉलेज है बेस्ट, प्लेसमेंट भी मिलता है बढ़िया 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Result 2025 In Hindi, UP Board Result 2025 Date, UP Board Result 2025 Update, UP Board Result 2025 Latest Update, UP Board Result 2025 Class 12th In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com