PSEB Class 5th Results 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 5वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने स्कूल लेवल पर PSEB 5वीं के नतीजे घोषित किए हैं. पंजाब बोर्ड 5वीं के नतीजे 2025 के लिए कुल पास प्रतिशत 99.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है. PSEB कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर PSEB कक्षा 5 के नतीजे 2025 ऑनलाइन घोषित करता था. लेकिन इस बार इसे ऑफलाइन जारी किया गया है.
इतने बच्चों ने दिया था परीक्षा
2025 में पंजाब बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 3,00,575 छात्र शामिल हुए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी स्कूलों से 1,95,582 और गैर-सरकारी स्कूलों से 1,04,993 छात्र शामिल थे, जिनमें से 2,99,204 पास हुए. इसमें सरकारी स्कूलों से 1,94,740 और गैर-सरकारी स्कूलों से 1,04,464 छात्र शामिल हैं. पीएसईबी 5वीं के नतीजों में छात्र का नाम, रिजल्ट का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और विषयों के मार्कशीट, स्कूल जिला, कुल अंक, योग्यता स्थिति और टिप्पणियां शामिल होंगी. छात्र अपने पीएसईबी 5वीं कक्षा के परिणाम 2025 को सीधे अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PSEB 5वीं के परिणाम 2025 में लड़कियों ने किया लड़कों से बेहतर प्रदर्शन
1,42,481 लड़कियों में से 1,41,844 को प्रमोट किया गया, जिससे 99.55 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. सरकारी स्कूलों में 94,209 लड़कियों में से 93,790 पास हुईं, जबकि गैर-सरकारी स्कूलों में 48,272 में से 48,054 ने परीक्षा पास की है. वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.48 प्रतिशत रहा, जिसमें 1,58,018 में से 1,57,206 को प्रमोट किया गया है. इनमें सरकारी स्कूलों के 1,01,335 लड़कों में से 100,849 को प्रमोट किया गया है.
ये भी पढ़ें-UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, परिणाम से पहले UPMSP ने जारी की नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं