MP Board Class 10th and 12th Result 2025: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) बहुत जल्द एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है. खबरों की मानें तो यह संभावना इसलिए जताई जा रही है कि इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया है, इसलिए पिछली बार की तुलना में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जल्दी जारी किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज पर भी चेक कर सकते हैं. यहां स्टूडेंट को अपने नाम, रोल नंबर, ईमेल, फोन नंबर सहित बेसिक जानकारियों को दर्ज करना होगा. एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड का प्रयोग करना होगा.
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि अभी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम चल रहा है. कॉपियों की जांच के तीन फेज पूरे हो चुके हैं और चौथे फेज की शुरुआत 6 अप्रैल से कर दी गई है, जो जल्द ही पूरी कल ली जाएगी. ऐसे में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 अंत तक जारी किया सकता है.
CSIR NET 2024: कब जारी होगा सीएसआईआर नेट का रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन फरवरी-मार्च महीने में किया गया था. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है.
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें | How to check the MP Board Class 10th, 12th Results 2025?
सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
इसके बाद रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें.
फिर रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब छात्र अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं