विज्ञापन

Success Story : ना टेक डिग्री, ना अनुभव... फिर भी 20 साल के लड़के ने खड़ा किया टेक स्टार्टअप

Motivational Story : हाल ही में एक बार फिर ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने साबित कर दिया है कि बिना डिग्री और रिसोर्सेज के भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं. भरतपुर के गौरव का सफर दिखाता है कि अगर सीखने की इच्छा हो, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती.

Success Story : ना टेक डिग्री, ना अनुभव... फिर भी 20 साल के लड़के ने खड़ा किया टेक स्टार्टअप
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गौरव सिंह फिलहाल भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय (MSBU) में पढ़ाई कर रहे हैं.

Motivational Story : भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अक्सर वही कहानियां सुनाई देती हैं, जिनमें IIT, IIM, बड़े शहर और बड़ी कंपनियों का बैकग्राउंड होता है. लेकिन राजस्थान के भरतपुर से आने वाले 20 साल के गौरव सिंह ने इस सोच को चुनौती दी है. बिना किसी टेक डिग्री, बिना इंटर्नशिप और बिना किसी कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस के उन्होंने छोटी से उम्र में खुद का स्टार्टअप खड़ा कर लिया है. उनकी कहानी दिखाती है कि सफलता केवल डिग्री या बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती.

“मैंने सब कुछ खुद से सीखा” 

गौरव सिंह ने एक लिंक्डइन पोस्ट की जरिए अपनी जुझारू जर्नी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि उनके पास न तो कंप्यूटर साइंस की डिग्री है, न कोई मेंटर, न किसी कंपनी में काम करने का एक्सपीरियंस. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से खुद का रास्ता बनाया. उन्होंने जो भी सीखा है, वह खुद से सीखा है. वह रातों को देर तक लैपटॉप के सामने बैठकर फ्री ऑनलाइन रिसोर्सेज की मदद से पढ़ाई करता था और नई चीजें सीखता था. उन्होंने कहा, “जो कुछ भी मैं जानता हूं, वह मैंने खुद अकेले सीखा है.” यह बात कई युवाओं के दिल को छू गई, जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं.

एक छात्र से स्टार्टअप फाउंडर तक का सफर 

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गौरव सिंह फिलहाल भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय (MSBU) में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने जनवरी 2026 में अपना स्टार्टअप CT-Studio शुरू किया. हालांकि उनके स्टार्टअप के बारे में ज्यादा जानकारी अभी पब्लिक नहीं है, लेकिन उनकी सोच और मेहनत ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दिला दी है.

नई पीढ़ी के लिए एक खास संदेश

गौरव का सफर यह दिखाता है कि अगर सीखने की इच्छा और लगातार मेहनत हो, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती. उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि असली ताकत डिग्री में नहीं, बल्कि सीखने की लगन और आत्मविश्वास में होती है. गौरव सिंह की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह उस धारणा को तोड़ती है कि सफलता केवल बड़े शहरों या कॉलेजों से ही मिलती है. आज के समय में इंटरनेट और फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म्स ने अवसरों को सभी के लिए खोल दिया है. यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से आते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में इंग्लिश बोलने से लगता है डर? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं कॉन्फिडेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Singh, Inspiring Startup Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com