विज्ञापन

AI और सोशल मीडिया ने दिए ये 9 नए शब्द, क्या आपको इनका सही मतलब पता है?

2025 में तकनीक और सोशल मीडिया ने हमारी डिक्शनरी बदल दी है. जानिए प्रॉम्प्ट, डीपफेक और ब्रेन रॉट जैसे 9 शब्दों का असली मतलब जो आजकल हर कोई बोल रहा है.

AI और सोशल मीडिया ने दिए ये 9 नए शब्द, क्या आपको इनका सही मतलब पता है?
जब आप घंटों फालतू के छोटे-छोटे वीडियो यानी Reels/Shorts देखते हैं और दिमाग सुन्न महसूस होने लगता है, तो उसे 'ब्रेन रॉट' कहते हैं.

Most Trending words in 2025 :  भाषा समय के साथ बदलती रहती है. आज के दौर में तकनीक, सोशल मीडिया और ऑफिस के प्रेशर ने हमारी बातचीत में कुछ ऐसे शब्द शामिल कर दिए हैं, जो पहले कभी सुनाई नहीं देते थे. कुछ शब्द इतने आम हो गए हैं कि अब वे हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. चाहे आप ऑफिस में हों या दोस्तों के साथ, इन 9 शब्दों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म

1. प्रॉम्प्ट (Prompt)

पहले यह शब्द केवल कंप्यूटर इंजीनियर इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब हर कोई 'प्रॉम्प्ट' की बात कर रहा है. इसका सीधा सा मतलब है AI (जैसे ChatGPT) को दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन. अब लोग कहते हैं, "भाई, एक अच्छा प्रॉम्प्ट लिख दे ताकि AI सही जवाब दे."

2. हैलुसिनेशन (Hallucination)

अक्सर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पूरे आत्मविश्वास के साथ गलत जानकारी दे देता है. इसी गलती को 'हैलुसिनेशन' कहा जाता है. यानी जब सिस्टम अपनी तरफ से मनगढ़ंत बातें बनाने लगे, तो समझ जाइये कि AI हैलुसिनेट कर रहा है.

3. डीपफेक (Deepfake)

आजकल किसी का भी चेहरा या आवाज बदलकर नकली वीडियो बनाना आसान हो गया है. इसे ही 'डीपफेक' कहते हैं. 

4. डूमस्क्रोलिंग (Doomscrolling)

क्या आप भी सोने से पहले फोन पर बुरी खबरें या उदास करने वाले वीडियो देखते रहते हैं? इस आदत को 'डूमस्क्रोलिंग' कहते हैं. 

5. घोस्ट जॉब (Ghost Job)

नौकरी ढूंढने वालों के लिए यह एक डरावना शब्द है. कई कंपनियां ऐसी वैकेंसी निकालती हैं जिनका मकसद किसी को हायर करना नहीं होता. ऐसी फर्जी या 'दिखावे वाली' नौकरियों को 'घोस्ट जॉब' कहा जाता है.

6. सॉफ्ट लॉन्च (Soft Launch)

किसी नई चीज या रिश्ते को धीरे-धीरे दुनिया के सामने लाना 'सॉफ्ट लॉन्च' कहलाता है. जैसे किसी दोस्त ने अपनी नई कार की पूरी फोटो डालने के बजाय सिर्फ स्टीयरिंग व्हील की फोटो डाली, तो समझो वह सॉफ्ट लॉन्च कर रहा है.

7. क्वाइट क्विटिंग (Quiet Quitting)

इसका मतलब नौकरी छोड़ना नहीं है, बल्कि सिर्फ उतना ही काम करना है जितना जरूरी हो. लोग अब ऑफिस में एक्स्ट्रा काम करने के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को अहमियत दे रहे हैं.

8. ब्रेन रॉट (Brain Rot)

जब आप घंटों फालतू के छोटे-छोटे वीडियो यानी Reels/Shorts देखते हैं और दिमाग सुन्न महसूस होने लगता है, तो उसे 'ब्रेन रॉट' कहते हैं.

9. डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox)

फोन और स्क्रीन से कुछ दिनों के लिए दूरी बना लेना 'डिजिटल डिटॉक्स' कहलाता है. मानसिक शांति के लिए अब यह एक जरूरत बन गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com