विज्ञापन

बच्‍चे की रीडिंग स्किल्‍स बेहतर करने के तरीके

How to improve child reading skills: अक्‍सर पेरेंट्स बच्‍चे की लिखावट पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं. हैंडराइटिंग इंप्रूव करने के लिए काफी कुछ करते हैं. लेकिन बच्‍चे के लिए जितना लिखना जरूरी है, उतना ही जरूरी रीडिंग स्किल भी है.

बच्‍चे की रीडिंग स्किल्‍स बेहतर करने के तरीके

How to improve child reading skills: अक्‍सर पेरेंट्स बच्‍चे की लिखावट पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं. हैंडराइटिंग इंप्रूव करने के लिए काफी कुछ करते हैं. लेकिन बच्‍चे के लिए जितना लिखना जरूरी है, उतना ही जरूरी रीडिंग स्किल भी है. इसी स्किल के कारण वे पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अगर बच्‍चे की रीडिंंग अच्‍छी नहीं होगी, तो वो अटक-अटक कर पढ़ेगा, जिससे उसका सारा ध्‍यान केवल रीडिंंग पर रह जाएगा और वह चैप्‍टर को ठीक से समझ ही नहीं पाएगा. जानें बच्‍चे की रीडिंग स्किल बेहतर करने के लिए क्‍या कर सकते हैं.   

बच्‍चे की रीडिंग स्किल्‍स बेहतर करने के तरीके 

छोटे वाक्‍य पढ़ाना शुरू करें- सबसे पहले बच्‍चों को छोटे वाक्‍य पढ़ाना शुरू करें. उन्‍हें शब्‍दों को पहचानने में दिक्‍कत ना हो. कई बार बच्‍चे हिंदी पढ़ते हुए मात्राओं में गलती कर देते हैं. इसलिए छोटे वाक्‍य उन्‍हें रीडिंग में कंफरटेबल बनाएंगे.   

क्‍लास में अच्‍छे Notes बनाने के तरीके, फाइनल एग्‍जाम तक आएंगे काम

रोज पढ़ने की आदत: रीडिंग केवल एक दिन करने से या सप्‍ताह में दो से तीन करने से नहीं इंप्रूव हो सकती. प्रतिदिन बच्‍चे को कम से कम 15 मिनट रीड कराएं.  

स्‍टोरी बुक्‍स पढ़ने को दें: बच्‍चों को स्‍टोरी बुक्‍स बहुत पसंद होती हैं. आप उन्‍हें खूब सारे चित्रों वाली स्‍टोरी बुक्‍स पढ़ने को दे सकते हैं. इससे उन्‍हें रीडिंग करने में बोरियत नहीं होती. 

किताबों से दोस्‍ती: बच्‍चों को जिस तरह कार्टून पसंद होते हैं, उसी तरह उन्‍हें किताबें भी भाएंगी अगर आप उनकी किताबों से दोस्‍ती करा देंगे. इसके लिए उन्‍हें लाइब्रेरी ले जाना शुरू करें. किताबों की दुकान पर ले जाकर मनपसंद किताब दिलाएं. 

पढ़ाई को मजेदार बनाना जरूरी: बच्‍चे वही काम करते हैं जिसमें उन्‍हें मजा आता है. बच्‍चा खुद किताब लेकर बैठे, इसके लिए जरूरी होता है कि आप पढ़ाई को मजेदार बना दें. किताबों के संग मजेदार खेल या एक्टिविटीज जोड़ सकते हैं. 

छोड़िए पुराने तरीके, पढ़ाई के लिए यूज करें 'SQ3R' मैथड, नंबर 100 में से 100

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Improve Child Reading Skills, Reading Skills, Reading Skills Improvement, Children Skills, Reading Habits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com