7 Common habits of exam topper students: भला किस छात्र का सपना नहीं होगा कि वह परीक्षा में टॉप करे. लेकिन टॉप करना इतना भी आसान नहीं होता. इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. कठिन परिश्रम के अलावा कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो टॉपर बच्चों में कॉमन होती हैं. अगर आप भी इन आदतों को अपना लेते हैं, तो सफलता पाने की राह और आसान हो जाती है.
परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों में देखी जाती हैं ये कॉमन आदतें
नियमित पढ़ाई
टॉपर्स लास्ट मिनट नए टॉपिक नहीं पढ़ते, बल्कि रिवीजन करते हैं. वे साल के शुरुआत से ही पढ़ाई पर ध्यान देते हैं. रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ते हैं. उनकी यही नियमित पढ़ाई उन्हें दूसरों से आगे रखती है.
टाइम टेबल बनाते हैं, और फॉलो करते हैं
ज्यादातर टॉपर्स की आदत होती है कि वे टाइम टेबल बनाते हैं और उसे ईमानदारी से फॉलो भी करते हैं. इससे वे हर विषय को उपयुक्त समय दे पाते हैं. कोई भी विषय कमजोर नहीं रहता.
कॉन्सेप्ट पर फोकस करते हैं
टॉपर्स कभी टॉपिक को रटने नहीं है. रटने की बजाय वे उसे समझने पर जोर देते हैं. टॉपिक को गहराई से समझने का एक फायदा ये होता है कि वे एग्जाम में हर तरह के सवाल का जवाब लिख पाते हैं.
क्लास 6 के बच्चे को इन तरीकों से पढ़ाएं साइंस, सेल्फ स्टडी की पढ़ जाएगी आदत
शुरुआत से ही रिवीजन
पढ़ने के बाद रिवीजन के लिए एग्जाम का इंतजार नहीं करते हैं. जो पढ़ा है, उसे कुछ समय पर दोहराते रहते हैं. जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती रहती है.
प्रैक्टिस टेस्ट
पुराने प्रश्नपत्रों और प्रैक्टिस टेस्ट के माध्यम से तैयारी करते रहते हैं. इससे उन्हें परीक्षा का पैटर्न समझ आ जाता है और वे उसी के अनुसार परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट कर लेते हैं.
डिस्ट्रैक्शन से दूरी
जब भी टॉपर्स पढ़ाई करने बैठते हैं तो उस समय वे मोबाइल, टीवी, टैब और इसी तरह की अन्य चीजों से दूरी बना लेते हैं. उनका पूरा फोकस तो सिर्फ पढ़ाई पर होता है.
सवाल पूछने की आदत
टॉप करने वाले बच्चों के दिमाग में डाउट की जगह नहीं होती. इसलिए जब वे कोई टॉपिक पढ़ते हैं तो उससे संबंधित डाउट को मन में नहीं रखते हैं. वे सवाल पूछकर डाउट दूर कर लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं