पालम अग्निकांड: सीएम ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान, मजिस्ट्रेट जांच के भी दिए आदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मासूमों की मौत को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. मुख्यमंत्री ने इस अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही, मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है. 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. उन्होंने पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता (मुआवजे) की घोषणा की है. इनमें मृतक वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपये, मृतक नाबालिगों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की है. 

बचाव कार्य और उच्च स्तरीय जांच

मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में राहत, सहायता और सभी आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस अग्निकांड को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, थाना पालम विलेज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR नंबर 109/26 दर्ज की.इस मामले में BNS की धारा 287, 125(a) और 106(1) के तहत FIR दर्ज हुई है. BNS  की धारा 287 (लापरवाही से मशीनरी चलाना), 125(a) (दूसरों के जीवन को खतरे में डालना) और 106(1) (लापरवाही के कारण मौत). फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेसमेंट में था कपड़े-कॉस्मेटिक का शोरूम, मिनटों में ही 5 मंजिला इमारत लपटों में घिरी, दो ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 ने कूदकर जान बचाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | 7 जिले 142 सीट, किसकी होगी जीत? | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Topics mentioned in this article