दिल ही नहीं लिवर और बाकी अंग भी थे उलटे, छाती की हड्डी काटे बिना दिल्ली के डॉक्टरों ने कर दी सफल सर्जरी

Delhi Heart Surgery: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी हुई है. यहां एक मरीज का दिल बाईं की जगह दाईं ओर था. लिवर, बाकी अंग भी उलटे थे.दिल के वॉल्व में जन्म से एक छेद था,इसके चलते साफ और गंदा खून मिल रहा था. डॉक्टरों ने 4 सेंटिमीटर का छेद कर वॉल्व में छेद कर सफल सर्जरी कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
rml hospital delhi heart surgery
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • RML अस्पताल में 31 वर्षीय महिला का दिल केवल चार सेंटीमीटर के चीरे से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया
  • महिला के अंग उल्टी दिशा में थे और उसे जन्मजात आंशिक एट्रियोवेंट्रिकुलर कैनाल दोष नामक गंभीर दिल की बीमारी थी
  • सर्जरी में पारंपरिक छाती की हड्डी काटने की बजाय हृदय-फेफड़ा मशीन की मदद से पैच लगाकर समस्या ठीक की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) के चिकित्सकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 31 साल की एक महिला के दिल की बहुत ही जटिल सर्जरी सिर्फ 4 सेंटीमीटर के छोटे चीरे से करके नया इतिहास रच दिया है. अस्पताल के अनुसार, महिला का दिल समान्य से उल्टी दिशा दाईं तरफ था और वह जन्मजात दिल की बीमारी से जूझ रही थी. 

उलटी दिशा में थे अंग 

अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी. मरीज जन्म से ही दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसे आंशिक एट्रियोवेंट्रिकुलर कैनाल दोष कहा जाता है. उसका दिल भी दाईं तरफ और बाकी अंग भी उल्टी दिशा में थे. इसे सिटस इनवर्सस टोटालिस और डेक्स्ट्रोकार्डिया की दुर्लभ स्थिति कहा जाता है. ऐसे में डॉक्टरों ने पारंपरिक तरीके से छाती की हड्डी काटने के बजाय सिर्फ 4 सेमी के छोटे चीरे से ऑपरेशन किया. 

सर्जरी सफल, मरीज स्वस्थ्य 

डॉक्टरों के अनुसार, हृदय-फेफड़ा मशीन की मदद से दिल की खराबी को मरीज के अपने हृदयावरण से पैच लगाकर ठीक किया गया. ऑपरेशन के दौरान दिल के वाल्व और संचालन तंत्र को सुरक्षित रखते हुए बेहद सावधानी से सर्जरी की गई. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और उसे छुट्टी के लिए फिट बताया गया है. जांच में सर्जरी पूरी तरह सफल पाई गई है.

 यह भी पढ़ें- गैंगस्टर सलीम पहलवान का हत्यारा सलीम गंजा अरेस्ट, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ डाला

आयुष्मान भारत योजना के तहत हुई सर्जरी 

डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार के अनुसार, यह ऑपरेशन केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत (PMJAY -Ayushman Bharat) के तहत मुफ्त में किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है कि बिना छाती की हड्डी काटे इतने छोटे चीरे से इस तरह की मुश्किल सर्जरी को अंजाम दिया गया है. यह सफलता देश की चिकित्सा क्षमता और विशेषज्ञता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है.

Advertisement

 यह भी पढ़ें-  अब पिंक कार्ड के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, खुद घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
 

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: Iran ने मार गिराया US का F35, F15E और Rescue Helicopters, बड़ा दावा!
Topics mentioned in this article