खतरनाक घटना के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, चलती कार से बच्चे ने बाइक सवार पर फेंके गुब्बारे

दिल्ली पुलिस ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है, जिसमें एक नाबालिग लड़का चलती कार से बाइक सवार पर पानी से भरे गुब्बारे फेंक रहा था. बाइक चालक संतुलन खो बैठा, लेकिन गनीमत रही कि वह गंभीर दुर्घटना से बच गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Viral Video: हाल ही वायरल हुए खतरनाक घटना के वीडियो पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने संज्ञान लिया है. एक चलती कार में पीछे की सीट पर नाबालिग लड़का एक बाइक सवार पर पानी से भरे गुब्बारे फेंक रहा था. इस दौरान बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा. किसी ने बच्चे का वीडियो भी बना लिया है. भलस्वा फ्लाईओवर पर हुई इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

हालांकि, अब दिल्ली पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लिया है और तुरंत कार्रवाई की है. यह मामला 27 मार्च का बताया जा रहा है. बच्चा मोटर साइकिल चला रहे शख्स ने गुब्बारे फेंक रहा था. इस दौरान उसने संतुलन खो दिया, लेकिन गनीमत रहे वह गंभीर दुर्घटना से बच गया. इसकी लगभग फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा सकती थी. बच्चे की लापरवाही किसी की जान ले सकती थी.

पुलिस काटा चालान

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रक्रिया भी आई. ज्यादातर लोगों ने कार्रवाई की मांग की. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में संबंधित वाहन का MV Act की संबंधित धाराओं के तहत चालान किया है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर डाला वीडियो

दिल्ली पुलिस ने इस घटना का वीडियो भी सोशल साइट एक्स पर भी डाला है. साथ ही लोगों और बच्चों से ऐसा न करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें- VIDEO: थप्पड़, घूंसे बरसाए... बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने की मारपीट!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement: Iran के तेल पर कब्जा करना मेरा पसंदीदा काम, खार्ग द्वीप ले सकते हैं