दिल्ली में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा; घर का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्त के साथ उड़ाए 20 लाख के गहने

Shakarpur Theft Case: दिल्ली के शकरपुर में हुई दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा किया. घर का बेटा ही मास्टरमाइंड निकला, 20 लाख के गहने बरामद.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Crime: दिल्ली में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा; घर का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्त के साथ उड़ाए 20 लाख के गहने

Shakarpur Theft Case: दिल्ली के शकरपुर (Shakarpur Theft Case) इलाके में दिनदहाड़े हुई करोड़ों के गहनों की चोरी की गुत्थी पुलिस (East Delhi Police) ने सुलझा ली है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद शिकायतकर्ता का बेटा ही था. दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता के बेटे सायन सरकार और उसके दोस्त विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से करीब 20 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए गए हैं.

Delhi Crime: शकरपुर चोरी मामला

परिवार के बाहर जाने पर हुई थी चोरी

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि 18 मार्च को शकरपुर के स्कूल ब्लॉक में रहने वाले सरजीत सरकार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी. सरजीत सरकार आईटीओ में क्लिनिक चलाते हैं. घटना के दिन वे अपने पूरे परिवार के साथ वैशाली, गाजियाबाद गए हुए थे. जब परिवार घर लौटा, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी से लाखों रुपये के गहने और नकदी गायब थी.

ताले सही मिले, पुलिस को हुआ शक
शिकायत मिलने के बाद शकरपुर थाने की पुलिस और क्राइम टीम ने मौके की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को यह बात हैरान करने वाली लगी कि घर के मुख्य दरवाजे या अलमारी का कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं था. इससे पुलिस को शक हुआ कि चोरी किसी जानकार व्यक्ति द्वारा की गई है, जिसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी.

CCTV फुटेज से शक बेटे पर गया

डीसीपी के अनुसार इंस्पेक्टर विजेंद्र नागर और एसएचओ कमल किशोर की टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. इसी दौरान पुलिस का शक शिकायतकर्ता के बेटे सायन सरकार पर गया. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

Advertisement

शेयर बाजार में नुकसान बना वजह

कड़ाई से पूछताछ के दौरान सायन सरकार टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह शेयर बाजार में भारी नुकसान उठा चुका था. कर्ज का दबाव बढ़ने पर उसने अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई. सायन ने अपने दोस्त विशाल को घर की नकली चाबी दी और बताया कि अलमारी में गहने कहां रखे हैं.

परिवार के बाहर जाते ही हुई वारदात

सायन ने पुलिस को बताया कि जैसे ही पूरा परिवार गाजियाबाद गया, उसके दोस्त विशाल ने नकली चाबी से घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. विशाल ने आराम से अलमारी खोलकर गहने और नकदी समेट ली.

Advertisement

20 लाख के गहने बरामद, जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं. बरामद गहनों में सोने के हार और चेन, चूड़ियां, कंगन, ब्रेसलेट, सोने और हीरे की अंगूठियां, टॉप्स और झुमके शामिल हैं. इसके अलावा चोरी के वक्त आरोपी विशाल द्वारा पहने गए कपड़े और जूते भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : MP Crime: खरगोन में व्यापारी के घर गोलीबारी के बाद 10 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग लिंक की जांच

यह भी पढ़ें : इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने मदद का किया ऐलान

यह भी पढ़ें : जबलपुर के धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सीन के आरोप; ‘लक्ष्मी निवास' सीरियल पर केस, चौसठ योगिनी मंदिर विवाद

Advertisement

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश विधेयक 2026 पारित; अवैध प्लॉटिंग पर रोक, वित्त मंत्री ने शहरी विकास पर ये कहा

Featured Video Of The Day
VIDEO: पत्नी के फोन में क्या दिखा कि दहशत में आ गया पति, तुरंत छोड़ दी बीवी