मोतिहारी स्टेशन से अगवा कर लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दबिश दी तो बाथरूम में मिला एक और विक्टिम

पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराया, वहीं उसी स्थान से बंधक बनाकर रखे गए एक अन्य युवक को भी सुरक्षित बरामद किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिहार के मोतिहारी से एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, साथ ही पुलिस के तुरंत हरकत में आने की वजह से एक बड़ी अनहोनी भी टल गई. पुलिस ने अपराधियों के चंगुल से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराया, जबकि उसी स्थान से बंधक बनाकर रखे गए एक अन्य युवक को भी बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक और किशोरी दिल्ली जाने के उद्देश्य से मोतिहारी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें कमरा दिलाने का झांसा दिया और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह स्थित एक सुनसान मकान में ले गए.

ये भी पढ़ें : बिहार: दोस्त ने की दोस्त की हत्या... सिर काटकर तलवार की नोक पर रखकर गांव में घुमाया

बदहवास हालत में मिली किशोरी

मकान पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक को आधार कार्ड लाने के बहाने बाइक से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया और वापस उसी मकान में लौट आए. इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. इधर, युवक किसी तरह वहां से निकलकर सीधे बंजरिया थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के बताए स्थान पर छापेमारी की. पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो किशोरी बदहवास हालत में मिली.

ये भी पढ़ें : समस्तीपुर में भोज के बहाने युवक की निर्मम हत्या, जमीन में गाड़ दिए सिर और धड़, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

Advertisement

मकान से बंधक भी मिला

तलाशी के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली. मकान के बाथरूम में पहले से एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि वह युवक मधुबन के गड़हिया थाना क्षेत्र का निवासी है. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों, अब्बास आलम और तुफैल आलम को हिरासत में लिया था. हालांकि, थाना लाए जाने के दौरान तुफैल आलम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्बास आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जो नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

(एनडीटीवी के लिए अभिषेक कुमार पांडे की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | हिम्मत हो तो... ईरान की ट्रंप को खुली चुनौती | Strait Of Hormuz | BREAKING NEWS