सरकारी सब्सिडी घोटाले में आइजोल में पहली चार्जशीट दाखिल, 3.41 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

ईडी ने मिजोरम के आइजोल में सरकारी सब्सिडी घोटाले के एक बड़े मामले में पहली बार चार्जशीट दाखिल की है. इस केस में मुख्य आरोपी रवि गुलगुलिया पर मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ों रुपये की सब्सिडी हेराफेरी का आरोप है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
3.41 करोड़ रुपये की सरकारी रकम का गबन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिजोरम की राजधानी आइजोल में सरकारी सब्सिडी घोटाले में रवि गुलगुलिया समेत कई आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस
  • आरोपियों ने Mizo Carbon Products नामक फर्जी कोक उत्पादन यूनिट बनाकर नकली कागजों से करोड़ों की सब्सिडी हासिल की
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग तीन करोड़ पैंतालीस लाख रुपये की सरकारी रकम का गबन किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ED ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में सरकारी सब्सिडी घोटाले के एक बड़े मामले में पहली बार चार्जशीट दाखिल की है.  इस मामले में मुख्य आरोपी रवि गुलगुलिया और अन्य लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है. ईडी की यह कार्रवाई मिजोरम में सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत मिजोरम पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर से हुई थी. इस एफआईआर में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में 30 मई 2019 को एसीबी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी. इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की.

फर्जी यूनिट दिखाकर करोड़ों की सब्सिडी हड़पी

ईडी की जांच में सामने आया कि रवि गुलगुलिया ने डॉ. मार्गरेट एम. वार्टे के साथ मिलकर एक साजिश के तहत आइजोल के पास Mizo Carbon Products (MCP) के नाम से एक कोक उत्पादन यूनिट खड़ी की थी. लेकिन असल में यह यूनिट जिस समय के लिए सब्सिडी का दावा किया गया, उस दौरान चालू ही नहीं थी. इसके बावजूद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सरकार से करोड़ों की सब्सिडी हड़प ली. जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने उत्पादन, माल की ढुलाई, कच्चे माल की खरीद और डीजल खपत से जुड़े नकली रिकॉर्ड तैयार किए.

ये भी पढ़ें ; 24 करोड़ के मनरेगा घोटाले में ED ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, IAS पूजा सिंघल समेत नेटवर्क पर कसा शिकंजा

3.41 करोड़ रुपये की सरकारी रकम का गबन

इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेंट्रल ट्रांसपोर्ट सब्सिडी (CTS) के तहत करीब 2.47 करोड़ रुपये और सेंट्रल कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी (CCIS) के तहत करीब 93.90 लाख रुपये का गलत तरीके से फायदा उठाया गया. इस तरह कुल मिलाकर करीब 3.41 करोड़ रुपये की सरकारी रकम का गबन किया गया. ईडी की जांच यहीं नहीं रुकी. आगे पता चला कि जैसे ही सब्सिडी की रकम मिली, उसे तुरंत अलग-अलग कंपनियों और बैंक खातों के जरिए घुमाया गया, ताकि पैसे के असली स्रोत को छुपाया जा सके. यह पूरा पैसा रवि गुलगुलिया के कंट्रोल वाली कई फर्मों जैसे Ravi Gulgulia & Sons (HUF),  Shivratri Commodities Pvt. Ltd.,  Thirdwave Suppliers Pvt. Ltd.,  Gulgulia Trade Corporation और  Yash Marketing India के जरिए ट्रांसफर किया गया.

Advertisement

पैसा घुमाने के लिए कई फर्मों और खातों का इस्तेमाल

इन पैसों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग खातों में भेजा गया और फिर सर्कुलर ट्रांजैक्शन के जरिए घुमाया गया. आखिर में यह रकम आरोपी के निजी खातों और Global Entrade नाम की फर्म में पहुंचाई गई, जहां करीब 45 लाख रुपये की संदिग्ध रकम जमा की गई. इस मामले में ईडी पहले ही 38.40 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच कर चुकी है. यह कार्रवाई PMLA की धारा 5 के तहत की गई थी. ईडी का कहना है कि यह पूरा मामला सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का है.

ये भी पढ़ें ; मुंबई में शादी का झांसा देकर बार सिंगर का शोषण, 2 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज

Advertisement

ईडी की जांच जारी, और खुलासों की संभावना

फिलहाल ईडी इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह मामला दिखाता है कि कैसे कुछ लोग सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये का गबन कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
US Iran War | ईरान युद्ध में 'पहाड़' तोड़ेंगे ट्रंप! मिशन 440KG परमाणु एक्टिव है! | Sikta Deo