बेंगलुरु में शख्स को कार के बोनट पर घसीटा, हिरासत में लिया गया ड्राइवर

बेंगलुरु में SUV ड्राइवर ने व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की और उसे बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई. इस घटना का खतरनाक वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति को चलती SUV कार के बोनट पर घसीटा गया था
  • घटना के दौरान SUV ड्राइवर ने तेज रफ्तार में वाहन मालिक को बोनट पर लटकाए रखा और गाड़ी नहीं रोकी थी
  • पुलिस ने SUV चालक सुरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु शहर के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर हुई कथित ‘रोड रेज' की घटना में एक व्यक्ति को चलती कार के बोनट पर घसीटा गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही लोग गुस्से से भर गए. इस घटना के चश्मदीदों ने बताया कि लाल रंग की चलती कार के बोनट पर एक आदमी पड़ा हुआ था.

क्या है मामला

सड़क पर हुई कहा-सुनी के बाद एक SUV ड्राइवर पर आरोप है कि उसने वाहन मालिक को कुचलने की कोशिश की और फिर उसे बोनट पर लटकाए हुए तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई. बाद में दोपहिया चालकों और कैब ड्राइवरों ने रास्ता रोककर कार को रुकवाया. SUV ड्राइवर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है. 

FIR के अनुसार घटना का क्रम

एफआईआर के मुताबिक 36 वर्षीय नंजुंडा, जो एक गुड्स व्हीकल के मालिक हैं, जो कि बुधवार को अपने काम के लिए हॉस्कोटे से फूल खरीदकर लौट रहे थे. वाहन उनके रिश्तेदार मनोज के. चला रहे थे. वे ट्रिनिटी जंक्शन पार कर दाईं ओर मुड़ने के लिए राइट लेन में थे और इंडिकेटर भी दिया हुआ था. इसी दौरान Maruti Suzuki XL6 चला रहा एक व्यक्ति लगातार तेज हॉर्न बजाने लगा. जब उसे बताया गया कि वे दाईं ओर मुड़ना चाहते हैं, तो उसने उनके वाहन के बराबर आकर नंजुंडा के खिलाफ अपशब्द कहे.

ये भी पढ़ें :  बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, भावुक कर देने वाला Video वायरल

सिग्नल पर टकराव, बोनट पर गिरा पीड़ित

अगले सिग्नल HAL एयरपोर्ट रोड (CB रोड जंक्शन) के पास नंजुंडा ने SUV ड्राइवर से बात करने की कोशिश की. ड्राइवर की पहचान सुरेश के रूप में हुई है. नंजुंडा के अनुसार, जब उन्होंने उसे रोकने के लिए कार के सामने खड़े होने की कोशिश की, तो सुरेश ने गाड़ी आगे बढ़ाई, जिससे नंजुंडा बोनट पर गिर पड़े.

वीडियो में क्या कुछ दिखा, SUV तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ती रही

एक दूसरी कार से बनाए गए वीडियो में नंजुंडा को बोनट पर लटका हुआ देखा जा सकता है. वीडियो में XL6 उस कार को ओवरटेक करती दिखती है, जिससे वीडियो शूट हो रहा है. नंजुंडा इशारों से ड्राइवर से रुकने को कहते दिखते हैं, लेकिन सुरेश गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करता और कुछ अन्य वाहनों को भी ओवरटेक कर देता है.

Advertisement

लोगों ने घेरकर SUV रुकवाई, चालक हिरासत में

मौके पर मौजूद कई लोगों ने सुरेश को रुकने के लिए पुकारा, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. कुछ कैब ड्राइवरों और टू-व्हीलर सवारों ने पीछा कर ASC सेंटर एंड कॉलेज के पास XL6 को इंटरसेप्ट करके रोक दिया. अधिकारियों के मुताबिक, सुरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है.

Featured Video Of The Day
Georgia Plane Crash: Highway पर Emergency Landing, Cars से भिड़ा विमान, Video देख रूह कांप जाएगी