Sports Top 5: 15 फरवरी को होगा कोलंबो में महामुक़ाबला तय, हसरंगा वर्ल्ड कप से बाहर, नीदरलैंड्स ने हासिल की बड़ी जीत

Sports Top 5: श्रीलंका को जारी वर्ल्ड कप में बड़ा झटका लगा है. दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. दूसरी तरफ मंगलवार को दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को हराकर जारी टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की और ग्रुप ए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Wanindu Hasaranga: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हसरंगा

Sports Top 5: पाकिस्तान का मेगा U-टर्न ड्रामा कई बार देखी गई 'शोले' फिल्म की तरह रहा. इस ड्रामा के हर सीन को फिल्म 'शोले' के डॉयलॉग की तरह क्रिकेट एक्सपर्ट्स और जानकार पहले से ही समझे और बताते रहे. और, क्लाइमेक्स वैसा ही रहा जो सब जानते थे- पाकिस्तान सरकार ने 'मेन इन ग्रीन'  को श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ 'ग्लोबल क्रिकेट की भलाई,' के लिए   भारत के साथ 15 फ़रवरी को कोलंबो में मैच खेलने की इजाज़त दे दी.  भारत-पाक महामुक़ाबले के मुमकिन होने से पहले क्रिकेट की दुनिया की तीन सरकारें, चार क्रिकेट बोर्ड (पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई) और ICC सोमवार को ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव हो गईं.

पाकिस्तान का यू-टर्न

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (ICC-BCB-PCB की बैठकों के बाद) देर रात पाकिस्तान-श्रीलंका सरकार के बीच बातचीत, बांग्लादेश के प्रेस रीलीज़, पाकिस्तान सरकार के एलान और सबसे आख़िर में ICC की प्रेस रीलीज़ से सारी तस्वीरें साफ़ हो गईं और भारत-पाक महामुक़ाबला मुमकिन हो गया.  

यहां पढ़ें पूरी खबर: 15 फरवरी को होगा कोलंबो में महामुक़ाबला तय: पाकिस्तान ने क्यों लिया मेगा U-टर्न-  क्या चाहता था पाकिस्तान, क्या हुआ हासिल 

हसंरगा वर्ल्ड कप से बाहर

श्रीलंका को जारी वर्ल्ड कप में बड़ा झटका लगा है. दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. मंगलवार को एमआरआई स्कैन में वानिंदु हसरंगा के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला. श्रीलंका की टीम में उनकी जगह लेगस्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को शामिल किया जाएगा.

नीदरलैंड्स ने दर्ज की बड़ी जीत

दूसरी तरफ मंगलवार को दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को हराकर जारी टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की और ग्रुप ए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई. यह नीदरलैंड्स की वर्ल्ड कप की उसकी विकेट से लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. 

यहां पढ़ें पूरी खबर: नीदरलैंड्स की जीत से पाकिस्तान को नुकसान, हासिल की वर्ल्ड कप की अपनी सबसे बड़ी जीत

Advertisement

भारत-पाकिस्तान सीरीज पर नहीं कोई फैसला

भले ही पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ना खेलने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया हो, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से साफ किया गया है कि भापत-पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की सीरीज पर कोई फैसला नहीं हुआ है. पाकिस्तान ने आईसीसी से बातचीत के दौरान कई मांग रखीं थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज भी शामिल थी. 

यहां पढ़ें पूरी खबर: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज? पढ़ें क्या बोले राजीव शुक्ला

भारतीय बल्लेबाजों के बैट पर उठाया सवाल

श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने  टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बल्लों पर सवाल खड़ा किया है. राजपक्षे ने ने दावा करते हुए कहा,'भारतीय बल्लेबाज जिन बल्लों का इ्स्तेमाल करते हैं, वे ज्यादा पावर करते हैं.वहीं, बाकी दूसरी टीमों के बल्लेबाजों के बैट में इतनी पावर नहीं पैदा होती. ऐसा महसूस होता है कि रबड़ की अतिरिक्त परत का इस्तेमाल किया गया है."

Advertisement

यहां पढ़ें पूरी खबर: श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे ने भारतीय बल्लेबाजों के बैट पर ये क्या कह दिया, खड़ा हुआ बड़ा सवाल

Featured Video Of The Day
Giriraj Singh On Rahul Gandhi: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस, राहुल पर बरसे गिरिराज