संसद के बजट सत्र में पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर बवाल मचा है. राहुल गांधी संसद में इस अप्रकाशित किताब को पढ़ना चाह रहे थे, जिसे रक्षा मंत्री ने रोका था. अब इस किताब पर मचे बवाल पर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.