भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच बोलैंड बैंक पार्क, पार्ल में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अर्शदीप का एक सफल ओवर हुआ समाप्त| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया| 163/4 अफ्रीका|

29.5 ओवर (1 रन) स्ट्रेट ड्राइव के रूप में पहला रन मिलर को हासिल हुआ है| मिड ऑन फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे फील्ड किया| एक रन ही मिल पाया|


डेविड मिलर अगले बल्लेबाज़ हैं...

29.4 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! एक बड़ी मछली जाल में आती हुई अर्शदीप के यहाँ पर!! टोनी डी ज़ोरज़ी 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुल लेंथ की डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद की गति और लाइन से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान केएल राहुल ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 161/4 दक्षिण अफ्रीका|

29.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन निकाला|

29.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

29.1 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुँची| रन नहीं मिल पाया|

28.6 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

28.5 ओवर (4 रन) चौका!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के सर की ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|

28.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

28.3 ओवर (1 रन) कवर की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए 1 रन लिया|

28.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

28.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को पुल शॉट खेलकर एक रन लिया|

27.6 ओवर (1 रन) एक रन!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

27.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

27.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ अफ़्रीकी टीम का 150 रन पूरा हुआ!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर पंच किया| फील्डर अर्शदीप सिंह ने आकर गेंद को जल्दबाजी में उठाने का प्रयास किया जिसके कारण मिसफील्ड कर बैठे| इसी बीच गेंद हाथों से निकलकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|

27.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

27.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

27.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

26.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

26.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

26.4 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार बल्लेबाज़ टोनी ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

26.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नही बन सका|

26.3 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग जा रही थी गेंद| राहुल ने पैर लगाकर उसे रोका वरना चार रनों के लिए निकल जाती गेंद|

26.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

26.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|

25.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

25.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! अफ़्रीकी टीम को लगा सबसे बड़ा झटका!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी पहली विकेट!! एडन मार्करम 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और एडन मार्करम ने अपने बल्ले को जल्दी चला दिया| इसी बीच गेंद सीधा ग्लव्स को लगकर हवा में गई जहाँ से केएल राहुल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 141/3 दक्षिण अफ्रीका|

25.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

25.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

25.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (4 रन) चौका! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| बड़े आराम से बाउंड्री के पार अब गेंद को भेज दे रहे हैं|

मैच रिपोर्ट