PSL: "जब भी वो मिलते हैं...", पाकिस्तानी स्टार ने मोहम्मद आमिर और बाबर आजम के बीच हुई गहमागहमी पर किया रिएक्ट 

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शोएब मलिक (Shoaib Malik), जो PSL में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं, ने कहा कि खिलाड़ियों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Mohammad Amir

PSL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे मैच में मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) और बाबर आजम (Babar Azam) के बीच हुई गहमागहमी पर अपनी राय दी है. मंगलवार को हुए मैच (Karachi Kings vs Peshawar Zalmi) में कराची किंग्स के तेज गेंदबाज आमिर को पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर ने छठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. इसके बाद बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने उन्हें एक डॉट गेंद फेंकी और फॉलो थ्रू पर गेंद पकड़ लिया. गेंद हाथ में आने के तुरंत बाद, आमिर ने गुस्से में गेंद फेंक कर अपनी हताशा को गुस्से से दिखाया.

देखें Video: मोहम्मद आमिर और बाबर आजम को आमने-सामने आते हुए

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मलिक, जो आमिर (Mohammad Amir) की ही PSL टीम के लिए खेलते हैं, ने कहा कि खिलाड़ियों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने माना कि मैचों के दौरान खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टकराव (Mohammad Amir vs Babar Azam) या किसी अन्य प्रेरक हरकत का इस्तेमाल किया जाता है.

मलिक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "आपस में सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए. मैंने आमिर, इमाद, बाबर को देखा है... जब भी वो मिलते हैं, वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "इस कमरे में, आप सभी के साथ समान रूप से संगत नहीं होंगे. कुछ अच्छी तरह से मिलेंगे, आप कुछ को पसंद करेंगे और आप कुछ को पसंद नहीं कर सकते हैं. लेकिन यह केवल पेशेवर आधार पर होना चाहिए. मुझे यकीन है सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं."

मलिक ने कहा, "यह लीग के लिए अच्छा है. लीग में प्रवेश करने के बाद आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए क्या प्रोत्साहित करता है. लेकिन हम जानते हैं कि कोई भी सीमा पार नहीं कर सकता है."

Advertisement

मैच की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दूसरे मैच में पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को दो रन के करीबी अंतर से हरा दिया. यह बल्लेबाजों के लिए एक शानदार मैच था. कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच की दो पारियों में कुल 396 रन बने.

VIDEO: Babar Azam ने एक PSL मैच के बाद की मैदान की सफाई, अपने स्टार को ऐसा करते देख इंटरनेट ने किया रिएक्ट

Hardik Pandya ने पत्नी नतासा स्टेनकोविक के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फिर से की शादी, देखें Pics

Hardik Pandya ने पत्नी नतासा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी की, देखें रोमांटिक सेरेमनी की खूबसूरत Pics

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप आयोजित करने के लिए PCB ने निकाला नया फॉर्मूला, भारत अपने सारे मैच..

महिला क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने के छात्रवृत्ति की घोषणा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के पास Nuclear Missile है? बीच जंग Trump को चौंका देंगे Mojtaba! | Kachehri