दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया. ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा. मौसम विभाग ने दिल्ली NCR, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की.