NASA के आर्टेमिस-2 मिशन ने पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की ओर यात्रा शुरू की. आर्टेमिस-2 ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की नीले और भूरे रंगों में जगमगाती शानदार तस्वीरें साझा की है. यह मिशन एक U-टर्न मिशन है जिसमें अंतरिक्ष यात्री चांद के पीछे से होकर लगभग चार लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.