MS Dhoni: खुद के सुपरफैन को देखकर धोनी ने ऐसे किया रिएक्ट, वाइफ साक्षी ने शेयर किया मजेदार Video

MS Dhoni video viral: भारत का मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हुआ, जिसमें भारत को 7 रन से जीत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhoni video with Super Fan, IND vs ENg

Sakshi Spots MS Dhoni's 'Super Fan' On Way To Wankhede Stadium: वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान धोनी और साक्षी को भी मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. यही नहीं साक्षी ने सोशल मीडिया इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोनी के सुपर फैन का वीडियो डाला है. साक्षी का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वीडियो में धोनी का जो रिएक्शन है वह देखने लायक है. दरअसलस होता ये है कि जब साक्षी माहरी के सुपरफैन का वीडियो बना रही होती हैं तो माही दूसरी ओर देख रहे होते हैं. 

साक्षी ने शेयर किया वीडियो

ये भी पढ़ेंIND vs ENG 2nd Semi-Final: बुमराह की डॉट बॉल पर उछल पड़ीं साक्षी, धोनी ने कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ!

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: मैच के आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव हो गए कन्फ्यूज, फिर गुरु गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार

बता दें कि इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के आइकॉन MS धोनी और उनकी पत्नी साक्षी, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हु थे.  शादी के बाद, धोनी और साक्षी भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम गए. वेन्यू पर जाते समय, साक्षी ने धोनी के जाने-माने 'सुपर फैन' सरवनन हरि को मैच के लिए स्टेडियम में आते देखा और उनका वीडियो बना लिया. 

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: राज्यसभा जा रहे नीतीश, Bihar CM को लेकर किसका नाम फाइनल?