शामली के कांधना कस्बे की आस्था जैन ने UPSC की परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त किया है, जिससे पूरा नगर खुश है. आस्था के पिता अजय जैन शामली में एक किराने की दुकान चलाते हैं और परिवार का खर्च वह वहीं से चलाते हैं. आस्था ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सेल्फ स्टडी तथा ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी की थी.