'कप्तान' रोहित शर्मा के पास ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, ऐसा हुआ तो हो जाएगा कमाल

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 3rd ODI)  के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे मैच मैनचेस्टर ( Emirates Old Trafford, Manchester) में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर रच सकते हैं नया इतिहास

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 3rd ODI)  के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे मैच मैनचेस्टर ( Emirates Old Trafford, Manchester) में खेला जाएगा. भारतीय टीम (Indian Cricket team) ने पहला वनडे मैच 10 विकेट से जीता था तो वहीं दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हरा दिया था. अब सीरीज का आखिरी मैच फाइनल मैच के तौर पर खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी. दरअसल भारत ने टी20 सीरीज जीतने का कमाल किया है ऐसे में टीम चाहेगी कि वनडे सीरीज भी जीते. इसके लिए भारत को आज बेहतरीन खेल दिखाना होगा. 

दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज यदि भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रहती है तो रोहित भारत के केवल तीसरे कप्तान होंगे जिन्होंने इंग्लैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज (Bilatera ODI series) जीतने का कमाल किया है. 

स्पिनर यासिर शाह का रिकॉर्डतोड़ कारनामा, टेस्ट करियर में हासिल किया सबसे बड़ा मुकाम

अबतक भारत ने मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) की कप्तानी में साल 1990 में इंग्लैंड को इंग्लैंड की धरती पर वनडे द्विपक्षीय सीरीज में 2-0 से हराया था. तो वहीं धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने साल 2014 में द्विपक्षीय वनडे सीरजी को 3-1 से जीतने में सफलता हासिल की थी. ऐसे में हिट मैन रोहित शर्मा के पास कप्तान के तौर पर इतिहास रचने का मौका है. 

आजके मैच में क्या हो सकता है खास
आजक यह वनडे मैच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है. जहां बारिश की आशंका नहीं है. ऐसे में मैच पूरा होगा. भारत को मैच जीतना है तो इंग्लैंड के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को आउट करना होगा. इंग्लैंड को बड़ी साझेदारी करने से रोकना होगा. वहीं, भारतीय बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होगा. यदि आज कोहली फॉर्म में आ गए तो  ये भारत के लिए 'सोने पे सुहागा' होगा.

Advertisement

* फिर से हसन अली ने अपनी ही टीम को दिया गच्चा, टपका दिया 'लॉलीपॉप कैच', सोशल मीडिया पर Memes की बरसात- Video  

T-20 में मुरली विजय की सुनामी, 19 गेंद पर चौके-छक्के की बरसात कर ठोक दिए '100 रन', गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल 

Advertisement

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump के ऐलान से 46 लाख करोड़ स्वाहा! | Bharat Ki Baat Batata Hoon