RCB vs CSK, IPL Match Today: बेंगलुरु की पिच क्या असर दिखाएगी, मौसम कैसा रहेगा, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

IPL 2026, RCB vs CSK: आज आईपीएल में सीएसके और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा. सीएसके को अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में आज सीएसके हर हाल में जीत की कोशिश करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
CSK vs RCB. सीएसके के लिए जीत बेहद जरूरी

RCB vs CSK, IPL Match Today: Team prediction: अपने पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद पर्याप्त आराम पाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले आईपीएल के मैच में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक कुल 35 मैच हुए हैं जिसमें आरसीबी को 13 और सीएसके को 21 मैचों में जीत मिली है. एक मैच में बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है. (RCB vs CSK LIVE Score)

कैसी है आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6  विकेट से जीत दर्ज करने के बाद अच्छी तरह से आराम कर चुकी है और वह तरोताजा होकर मैदान पर उतरेगी. मानसिक और शारीरिक ताजगी के अलावा आरसीबी अब अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कहीं बेहतर टीम नजर आ रही है. आरसीबी के पास विराट कोहली की अगुवाई में शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं. कोहली ने अपने बेजोड़ कौशल के दम पर पावर हिटिंग के इस जमाने में खुद को प्रासंगिक बनाए रखा है.

देवदत्त पडिक्कल ने अपने भीतर के असली बल्लेबाज को जगा दिया है जो सनराइजर्स के खिलाफ उनकी 26 गेंद पर खेली गई 61 रन की तूफानी पारी में स्पष्ट नजर आया. रजत पाटीदार टीम की कप्तानी करने और आरसीबी के मध्य क्रम को मजबूती देने की दोहरी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं.आरसीबी में अपनी गेंदबाजी में बहुत ज्यादा सुधार किया है. कभी उसकी गेंदबाजी को कमजोर माना जाता था लेकिन उसने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल करके इसे पूरी तरह से बदल दिया है. आरसीबी को जोश हेज़लवुड की अनुपस्थिति से काफी नुकसान होने की उम्मीद थी, लेकिन जैकब डफी ने सहजता से उनकी जगह ली और तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया.

आरसीबी की टीम इस मैच के लिए अभिनंदन सिंह की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को टीम में शामिल करने पर भी विचार कर सकती है. क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा टी20 के दिग्गज स्पिनरों में शामिल नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बीच ओवरों में अपनी कसी हुई गेंदबाजी से आरसीबी का उद्देश्य बखूबी पूरा किया है। उन्हें अब शिवम दुबे, सरफराज खान और आयुष म्हात्रे जैसे बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा.

Advertisement

कैसी है सीएसके की टीम

जहां तक सीएसके का सवाल है तो उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. उन्होंने पहले दो मैचों में 30.5 ओवर में सिर्फ सात विकेट लेकर 338 रन लुटा दिए.  उसके स्पिनर नूर अहमद और राहुल चाहर शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप रहे। चेपॉक में ओस का नामोनिशान नहीं होने के बावजूद दोनों ने मिलकर आठ ओवरों में 84 रन लुटाए.

तेज गेंदबाज मैट हेनरी, खलील अहमद और अंशुल कंबोज भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. चेन्नई की बल्लेबाजी में भी कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है और इसकी शुरुआत सैमसन के फॉर्म से होती है. टी20 विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन अभी तक दो मैच में छह और सात रन ही बना पाए हैं. चेन्नई की टीम को अगर मजबूती के साथ आगे बढ़ना है तो सैमसन को जल्द से जल्द अपनी लय हासिल करनी होगी. 

Advertisement

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच क्या असर दिखाएगी

दोनों टीमों के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी का स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. पिच सपाट  रहने वाली है, ऐसे में पिच पर 180 से लेकर 220 तक का स्कोर आसानी के साथ बनाया जा सकता है. दूसरी पारी में ओस आने की भी उम्मीद है, जिसके कारण गेंदबाजों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है. इस पिच पर बीच के ओवरों में स्पिनर्स अपना जलवा दिखा सकते हैं

बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम

पूरे दिन बेंगलुरु में औसत तापमान  22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. अनुमान है कि मैच के दौरान तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी 47% होगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

टीम इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, सरफराज खान, अमन खान

Advertisement

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा

ये भी पढ़ें-  GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon