ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट 37 दिनों से जारी है, जो अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन है. देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी केवल एक प्रतिशत पर आ गई है, जिससे 90 मिलियन से अधिक लोग कटे हैं. यूएस और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने वैश्विक इंटरनेट से कनेक्शन बंद कर राष्ट्रीय नेटवर्क तक सीमित किया.