डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर रुख अक्सर बदलता रहता है और यह वैश्विक रणनीतिकारों के लिए चुनौती बन गया है. ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कई बार धमकियां दी हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में अस्थिरता पैदा हुई है. ट्रंप ने कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल का प्रवाह रोकता है तो उसे पहले से 20 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा.