IPL 2026: धोनी के बाहर होती ही अश्विन ने चुनी CSK की तगड़ी प्लेइंग 11, जानें किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन बताई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MS Dhoni

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के चलते करीब दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. माही के शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने के बाद हर कोई चिंतित है. लोगों के मन में एक ये भी सवाल आ रहा है कि माही के बाहर होने के बाद सीएसके की टीम किन धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेगी? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने दिया है. उन्होंने बताया है कि धोनी के शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने के बाद सीएसके की टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. (RCB vs SRH LIVE Score)

शुरुआती मुकाबलों से धोनी के बाहर होने के बाद अश्विन की तरफ से चुनी गई सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद. 

अश्विन ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर चार खिलाड़ियों का किया चुनाव

रविचंद्रन अश्विन ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर कुल चार खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिसमें अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर का नाम शामिल है. 

प्रशांत वीर को अश्विन ने किया नजरअंदाज 

भारतीय दिग्गज ने प्रशांत वीर को प्लेइंग इलेवन में जगह न देकर हर किसी चौंका दिया है. आईपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी ने युवा ऑलराउंडर को 14.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि में खरीदा था. 

Advertisement

युवा वीर ने खबर लिखे जाने तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीन, लिस्ट ए में आठ और टी20 में नौ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की दो पारियों में 3.50 की औसत से सात, लिस्ट ए की सात पारियों में 44.33 की औसत से 133 और टी20 की सात पारियों में 28.00 की औसत से 112 रन निकले हैंं.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की चार पारियों में 14.00 की औसत से दो, लिस्ट ए की आठ पारियों में 36.90 की औसत से 10 और टी20 की नौ पारियों में 16.66 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- धोनी कब-कब चोट की वजह से आईपीएल से हुए बाहर?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में अयातुल्लाह की अंगूठी महतवपूर्ण क्यों है? | Ali Khamenei | Donald Trump
Topics mentioned in this article