कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 93/4 कोलकाता|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!! कुछ इस तरह के शॉट्स की और भी दरकार!! लो फुल टॉस थी ये गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ हीव किया| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री मिल गई| RR vs KKR: Match 18: Rahul Tripathi hits Chetan Sakariya for a 4! KKR 92/4 (14.5 Ov). CRR: 6.2


14.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को पुल किया| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, फील्डर गेंद पर आये, एक ही रन मिल पाया|

14.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

14.2 ओवर (1 रन) हीव किया मिड ऑन की तरफ गेंद को लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| फील्डर ने उस गेंद को कट किया और सिंगल पर रोक दिया|

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

टाइम आउट का हुआ समय!! 14 ओवर की समाप्ति के बाद 84/4 कोलकाता| अबतक राजस्थान के गेंदबाजों ने इस टीम को बांधकर रखा हुआ है लेकिन ये ना भूले कि रसेल नामक तूफ़ान अभी आने वाला है| महज़ 36 गेंद शेष हैं, देखना है कि कोलकाता किस स्कोर तक जाती है| रसल मसल पर सब करेगा निर्भर!!!

13.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

13.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

13.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.3 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को कार्तिक रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे टर्न होकर पैड्स को जा लगी|

13.2 ओवर (4 रन) चौका!! दिनेश कार्तिक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| गैप में गई गेंद, बल्ले और बॉल का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RR vs KKR: Match 18: Dinesh Karthik hits Rahul Tewatia for a 4! KKR 81/4 (13.2 Ov). CRR: 6.07

13.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

12.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कट किया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर| जहाँ से कीपर ने भागकर गेंद को खुद ही फील्ड किया, रन का मौका नही बन सका|

12.5 ओवर (1 रन) ओवरपिच बॉल जिसको कवर्स की ओर त्रिपाठी ने खेला और तेज़ी से एक रन हासिक किया|

12.4 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|

12.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से 1 रन आया|

12.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

12.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

शिवम दुबे गेंदबाज़ी करने आए...

11.6 ओवर (0 रन) पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बेहतरीन वापसी तेवतिया द्वारा| इस गेंद पर भी बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| 71/4 कोलकाता|

11.5 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका ही बन पाया|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कार्तिक ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला, गैप नहीं मिला|

11.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ इस गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया|

11.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| RR vs KKR: Match 18: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Rahul Tewatia. KKR 68/4 (11.1 Ov). CRR: 6.09

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से एक रन हासिल कर लिया| 11 ओवर के बाद 62/4 कोलकाता|

10.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर|

10.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया, रन नही आया|

10.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

10.2 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! कप्तान इयोन मॉर्गन बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए| काफी निराशाजनक है ये और बतौर कप्तान आपको इसका सबसे अधिक दुख होगा| ऐसा दृश्य देखकर तो कोई भी उदास हो जाए, और आप अगर एक बढ़िया बल्लेबाज़ हैं तो और भी तकलीफ होगी| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर त्रिपाठी ने स्ट्रेट ड्राइव किया था| नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मॉर्गन की तरफ आई गेंद जो रन के लिए आगे निकल गए थे| गेंद मॉर्गन के बल्ले को लगी जो गेंद की लाइन से हटाना चाह रहे थे और गेंद बल्ले से लगाने के बाद मिड ऑफ़ पर खड़े गेंदबाज़ मॉरिस की तरफ गई| बल्लेबाजों के बीच इस दौरान खराब ताल मेल हुआ रन के लिए, इसे देखते हुए मॉरिस ने फायदा उठाया, गेंद को पिक किया और विकेट उड़ाते हुए रन आउट कर दिया| खुद से बेहद निराश दिखे मॉर्गन| 61/4 कोलकाता| RR vs KKR: Match 18: WICKET! Eoin Morgan run out (Chris Morris) 0 (0b, 0x4, 0x6). KKR 61/4 (10.2 Ov). CRR: 5.9

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! मैस्किमम के साथ मॉरिस का उनके दूसरे स्पेल में किया स्वागत| पहले ही ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए और गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया जहाँ से छह रन मिल गए| RR vs KKR: Match 18: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Chris Morris. KKR 61/3 (10.1 Ov). CRR: 6

मैच रिपोर्ट