राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम ने शुरुआत तो मिला जोला सा किया| लेकिन रुतुराज गायकवाड़ नामक तूफ़ान ने उन्हें सभी गेंदबाजों को बाउंड्री लगाकर स्कोर बोर्ड को काफी तेज़ी से आगे की ओर ले गए| इसी बीच राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उन्हें राहुल तेवतिया ने 3 सबसे अधिक विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए चेतन सकारिया ने एक विकेट अपने नाम किया| हालाँकि और सब गेंदबाजों के हाथ कोई सफ़लता नहीं लग सकी जिसके कारण चेन्नई ने बोर्ड पर 190 रनों का लक्ष्य राजस्थान के लिए खड़ा कर दिया| अब देखना होगा कि शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ और जोश हेजलवुड की गेंदबाजों के दम पर चेन्नई इस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हो जायेंगी| या फिर राजस्थान के बल्लेबाज़ इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 और पॉइंट्स अपने खाते में अर्जित कर लेंगे| रुतुराज गायकवाड़ की शानदार बेमिसाल नाबाद शतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने राजस्थान के सामने 190 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया| धोनी की सेना को पहला झटका फाफ डु प्लेसिस (25) के रूप में लगा| जिसके बाद सुरेश रैना (3) भी जल्द ही राहुल तेवतिया की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| हालाँकि मोईन अली (21) ने आकर गायकवाड़ का साथ दिया और टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए पर वो भी एक बड़ा हिट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गँवा दिया| अंत में ताबड़तोड़ अंदाज़ में गायकवाड़ (101) ने सर जडेजा () नाबाद के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट लगाए और टीम के स्कोर को 189 रनों तक पहुँचाया| 19.6 ओवर (6 रन) छक्का! और इसी के साथ रुतु ने राज करते हुए अपना पहला शतक हासिल कर लिया| ओह बाप रे!! ये तो 108 मीटर लम्बा छक्का है| इसी के साथ 189 रनों पर चेन्नई की पारी समाप्त हुई| राजस्थान के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा गया है| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिली है आज इस युवा से, क्या कमाल का सीज़न रहा है अबतक उनका, चेन्नई का पूरा खैमा खुश| 19.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंदबाजी!! एक अहम् डॉट बॉल फ़िज़ द्वारा| इस बार अपनी उछाल और गति से सेट बल्लेबाज़ रुतुराज को चकमा दे दिया| 19.4 ओवर (1 रन) सिंगल इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ और स्ट्राइक पर अब रुतुराज| 19.3 ओवर (4 रन) चौका! लगातार बैठकर घुटना टेककर शॉट लगाते जा रहे हैं जडेजा| मानो खड़े होकर नहीं बैठकर ही खेलना पसंद कर रहे हैं| मिड विकेट पर कोई फील्डर नहीं जिसकी वजह से एक चौका हासिल हुआ| बड़ा ओवर आता हुआ| 19.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| 19.2 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! जडेजा यु ब्यूटी!! घुटना टेक, सटीक संपर्क और ज़मीन पर बैठकर उसे टाइम कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार, पूरे छह रन मिल गए| 19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली गेंद पर बाउंड्री यानी की अब बची हुई 5 गेंदों पर मुस्तफ़िज़ुर रहमान के ऊपर होगा दबाब| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 18.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ओवर स्टेप करते हुए गेंद को फुल टॉस बनाया और मिड विकेट पर खेला| मिलर ने उसे फील्ड करते हुए दो रनों पर सीमित कर दिया| 167/4 चेन्नई, महज़ 6 गेंद शेष, कितने और रन बनेंगे? 18.5 ओवर (1 रन) एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 18.4 ओवर (0 रन) बड़े शॉट की दरकार!! स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| 18.3 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा लगभग दे दिया था लेकिन जडेजा फिलहाल जिस फॉर्म में हैं किस्मत भी उनका साथ देती हुई| किसी तरह बैकफुट पर जाकर उसे लेग साइड पर खेला और वहां उन्हें गैप हासिल हो गया| 18.2 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, जहाँ से दो रन हासिल किया| 18.2 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| 18.1 ओवर (2 रन) कवर्स की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से दो रन हासिल किये| 17.6 ओवर (1 रन) 1 रन, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 17.5 ओवर (4 रन) चौका! अब जडेजा भी अपने हाथ खोलते हुए| लो फुल टॉस गेंद को पॉइंट और कवर्स के बीच से स्लाइस कर दिया| गैप ढूंडा और चौका बटोरा| अब दोनों तरफ से प्रहार होने लगा है| 17.4 ओवर (2 रन) दुग्गी मिल जाएगी इस बार, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए| 17.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 17.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 17.1 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद वो भी धीमी गति से डाली हुई| पुल कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के काफी दूर| इसी के साथ वो अपने शतक के काफी पास आ गए| ये तो अबतक का सबसे लम्बा सिक्स था वो भी 103 मीटर दूर| 16.6 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| 16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 16.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया| 16.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 16.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रविन्द्र जडेजा होंगे अगले बल्लेबाज़... 16.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! चेन्नई को लगा चौथा झटका| अंबाति रायुडू 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| चेतन सकरिया के खाते में गई पहली विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद ग्लेन फिलिप्स जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 134/4 चेन्नई| 16.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| 15.6 ओवर (1 रन) हलके हाथों से इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और सिंगल हासिल किया| 17 रनों का ये बड़ा ओवर हुआ समाप्त| 16 के बाद 133/3 चेन्नई| आज एक बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है यहाँ| 15.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर ऋतुराज गायकवाड लगाते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई मैदान के बाहर, मिला सिक्स| 15.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! इस बार काफी खूबसूरत शॉट!! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से इसे चिप कर दिया| देखकर मज़ा आ गया| ऐसा लगा कि कैच हो जायेंगे लेकिन वहां कोई फील्डर नही थे इसलिए ये चिप शॉट खेला था| फील्ड को ध्यान में रखकर बल्लेबाज़ी करते हुए रुतुराज| 15.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के ऊपर से गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 15.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com15.1 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल, हलके हाथों से इसे सामने की तरफ पुश कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| मैच रिपोर्टराजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटचेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटचेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटRajasthan RoyalsChennai Super KingsSheikh Zayed Stadium Abu DhabiIndian Premier League 2021Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings 10/02/2021 rrck10022021204186Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरें"रायबरेली से जीतने पर वह हमें..." : राहुल गांधी के नामांकन पर वायनाड के लोगों ने ऐसे किया रिएक्टबिना 1 रुपए खर्च किए तेजी से घटेगा वजन, बाहर निकला पेट होगा अंदर, विराट कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट ने दी फ्री डाइट टिप्सओडिशा : पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस किया टिकट, कहा - चुनाव प्रचार के लिए पैसे नहींहार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को खा जाएगा यह ऑलराउंडर, भारतीय क्रिकेट में पैदा हुआ नई सनसनी32 साल पुराने 'बिन साजन झूला झूलूं' पर थिरकीं मीनाक्षी शेषाद्रि, डांस देखकर लोग बोले - लगता ही नहीं 60 की हो गई दामिनी