SRH vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलोर को 118 रनों से रौंदा, वॉर्नर व बैर्यस्टो ने किए 'बड़े कारनामे'

SRH  vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलोर को 118 रनों से रौंदा, वॉर्नर व बैर्यस्टो ने किए 'बड़े कारनामे'

IPL 2019: डेविड वॉर्नर और जॉनी बैर्यस्टो की बैटिंग हैदराबाद के दर्शक कभी नहीं भूलेंगे

हैदराबाद:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल, IPL 2019)-12 में हैदराबाद (#SRHvRCB, #SRHvsRCB) के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले में हैदराबाद से मिले 232 रन के टारगेट के जवाब में  बेंगलोर की बल्लेबाजी की हवा निकल गई. और सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर को 118 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया. बेंगलोंर की हालात इतनी खराब रही कि सिर्फ 30 रन बनने तक ही उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद तो सवाल बस यही हो चला था कि बेंगलोर कितने रन से यह मैच गंवाती है. 

बेंगलोर की पावर-प्ले में ही हवा नकिल गई और शुरुआती छह ओवर खत्म होने के बाद उसका स्कोर 4 विकेट पर सिर्फ 30 रन था. चौथा विकेट गिरने बाद गेंदबाजी में बुरी तरह पिटाई खाने वाले 16 साल के लेग स्पिनर प्रयास राय और ग्रैंडहोम ने कुछ देर विकेट पर गुजारकर पांचवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी निभाई. प्रयास  के प्रयास को संदीप शर्मा ने विफल किया, तो एक बार फिर से बेंगलोर के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. और पूरी टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई. और बेंगलोर को 118 रन के बहुत ही बड़े अंतर से शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा. अफगानी ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने चार और संदीप शर्मा ने तीन विकेट लिए. 56 गेंदों पर आतिशी 114 रन बनाने वाले जॉनी बैर्यस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया

विकेट पतन: 13-1 (पार्थिव, 1.6), 20-2 (हेटमायर, 3.1), 22-3 (एबी डिविलियर्स, 3.4), 30-4 (विराट 6.1), 30-5 (मोईन, 6.2), 86-7 (प्रयास, 15.1), 103-8 (उमेश, 17.3), 109-9 (ग्रैंडहोम, 18.3), 113-10 (चहल, 19.5)


इससे पहले पहले हैदराबाद के दोनों ओपनरों ने अपने अंदाज से मैच का परिणाम बहुत हद तक हैदराबाद की पारी खत्म होने के साथ ही तय कर दिया ! बेंगलोर से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद हैदराबाद के  सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (नाबाद 100 रन, 55 गेंद, 5 चौके, 5 छक्के) और जॉनी बैर्यस्टो (114 रन, 56 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की आतिशी बल्लेबाजी और पहले विकेट के लिए जोड़े गए 185 रनों ने हैदराबाद ने बेंगलोर के बल्लेबाजों के मैदान पर उतरने से उसे लगभग मैच में नॉकआउट कर दिया है. इस आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद कोटे के 20 ओवरों में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 231 का बहुत ही  विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा है. 

पावर-प्ले: 1 से 6 ओवर (30 गज के घेरे के बाहर अधिकतम 2 फील्डर): वॉर्नर-बैर्यस्टो की आतिशी शुरुआत

वास्तव में डेविड वॉर्नर ने बैन के बाद इस आईपीएल के जरिए खुद को ढूंढ लिया है. पुराने डेविड वॉर्नर हैं, जो अलग ही लेवल पल दिख रहे हैं. यह उन्होंने पहला ओवर लेकर आए मोईन अली को चौका जड़कर दिखा  दिया. दो चौके बैर्यस्टो ने भी जड़कर इरादे साफ कर दिए कि इस बैटिंग पिच पर आज हैदराबाद के बल्लेबाज दोनों हाथों से रन लूटेंगे! दूसरा ओवर लेकर उमेश यादव आए, तो पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने छक्के के लिए टांग दिया. पावर-प्ले में मानो वॉर्नर और बैर्यस्टो के बीच यह होड़ लगी थी कि ज्यादा चौके कौन लगाएगा.विराट ने शुरुआती तीन ओवरों में तीन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई इन दोनों को नहीं बांध सका.  नतीजा यह रहा कि इन दोनों ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 59 रन जोड़ ड़ाले.

वॉर्नर और बैर्यस्टो का कत्ल-ए-आम !
मैच की पहली पारी में इन दोनों ने अपने बल्ले से बेंगलोर के गेंदबाजों का मानो कत्ल-ए-आम कर डाला. गाजर-मूली की तरह काटा. बैर्यस्टो ने हवा में ज्यादा मारा, तो वॉर्नर ने मैदान पर जमकर घसीटा. कोई भी इन दोनों के बल्ले की मार से नहीं बच सका, लेकिन पहला मैच खेल रहे 16 साल के प्रयास बर्मन तो बिल्कुल दया के पात्र बन गए. प्रयास के सार प्रयास विफल हो गए और उन्होंने कोटे के 4 ओवरों में सबसे ज्यादा 56 रन खर्च किए. दोनों ने ऐसे शतक जड़े, जो लंबे समय तक याद किए जाएंगे. और अपनी पारी के दौरान दोनों ने कुछ कारनामे भी कर डाले. इन कारनामों पर भी नजर दौड़ा लें:-

अब डेविड वॉर्नर आईपीएल में सर्वाधिक शतक के मामले में संयुक्त रूप से नंबर दो पर आ गए हैं. 

1. क्रिस गेल (6) 2. विराट कोहली/वॉटसन/वॉर्नर 3. एबी डिविलियर्स (3)


टी-20 में एक पारी में दो शतक लगने का कारनामा सिर्फ चौथी बार हुआ है

बल्लेबाज                                                    मैच                                                                   साल
केविन ओ ब्रायन/हाशिम मार्शल        ग्लोस्टरशायर v मिडिलसेक्स                                                 2011
विराट कहोली/एबी डिविवियर्स        आरसीबी v जीएल                                                                2016
ए हेल्स/आर रोसू                        आर राइडर्सन v सी विकिंग्स                                                    2019    
डेविड वॉर्नर/बैर्यस्टो                         एसआरएच v आरसीबी                                                      2019

आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी
साझेदारी                   खिलाड़ी                    मैच                                        साल
185                   वॉर्नर/बैर्यस्टो            एसआरएच v आरसीबी                      2019
184                 गंभीर/क्रिस लिन                 केकेआर   v जीएल                    2017
167                  गेल/दिलशान        आरसीबी v पीडब्ल्यूआई                        2013
163                 सचिन/डी स्मिथ             एमआई  v आरआर                        2012

विकेट पतन: 185-1 (बैर्यस्टो, 16.2), 202-2 (विजयशंकर, 17.3)

इससे पहले  बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. हल्की चोट के कारण हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मुकाबले में नहीं खेले. कप्तानी एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने की. दोनों टीमें इस प्रकार रहीं:

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, मोईन अली, एबी डिविलियर्स, शिमरोन हेटमायर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव

सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविडन वॉर्नर, जॉनी बैर्यस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, राशिद राशिद, मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल

VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर रविशंकर प्रसाद के विचार सुन लीजिए.