भारत बनाम नामीबिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और नामीबिया के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम नामीबिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम नामीबिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

ड्रिंक्स ब्रेक!!! रोहित शर्मा का विकेट जैसे ही गिरा अम्पायर ने ड्रिंक्स का इशारा कर दिया| 86/1 है भारत और अब उसे जीत के लिए 61 गेंदों में 47 रनों की दरकार है|


स्काई है अगले बल्लेबाज़...

9.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! 56 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| जैन ने दिलाया अपनी टीम को ब्रेक थ्रू!! गुड लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल और हवा में खिल गई| कीपर ने कैच का कॉल किया और अंत में आसानी से लपक लिया| 86/1 भारत| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: WICKET! Rohit Sharma c Zane Green b Jan Frylinck 56 (37b, 7x4, 2x6). IND 86/1 (9.5 Ov). Target: 133; RRR: 4.62

9.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

9.3 ओवर (6 रन) छक्का! पिक अप और सीधा छह के लिए डेलिवर!! फाइन लेग बाउंड्री पर फील्डर नहीं थे इस वजह से एक बढ़िया सिक्स हासिल हुआ| फील्दा को ध्यान में रखकर शॉट लगाते हुए राहुल| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: It's a SIX! KL Rahul hits Jan Frylinck. IND 85/0 (9.3 Ov). Target: 133; RRR: 4.57

9.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

8.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल जहाँ ओवर की समाप्ति हुई| लॉन्ग ऑफ़ पर ड्राइव करते हुए राहुल ने अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखा| 77/0 भारत, 66 गेंदों पर 56 रनों की दरकार|

8.5 ओवर (1 रन) पैरों की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए सामने की तरफ से एक बाउंड्री हासिल की| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: Rohit Sharma hits Nicol Loftie-Eaton for a 4! IND 75/0 (8.4 Ov). Target: 133; RRR: 5.12

8.3 ओवर (0 रन) एक बार फिर से जड़ में रखी गई थी गेंद, कोई रन नहीं|

8.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, कोई रन नही हुआ|

8.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया| आगे डाली गई गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक मिल गया| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: FIFTY! Rohit Sharma completes 50 (31b, 6x4, 2x6). IND 69/0 (7.5 Ovs). Target: 133; RRR: 5.26

7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: Rohit Sharma hits JJ Smit for a 4! IND 68/0 (7.2 Ov). Target: 133; RRR: 5.13

7.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैरों पर थी गेंद जिसे रोहित ने फाइन लेग फील्डर के ऊपर से मार दिया| गैप था पीछे जिस वजह से एक बाउंड्री हासिल हो गई| 63/0 भारत, लक्ष्य से 70 रन दूर| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: Rohit Sharma hits Jan Frylinck for a 4! IND 63/0 (7.0 Ov). Target: 133; RRR: 5.38

6.5 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल सकेगा|

6.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, एक रन बटोर लिया|

6.3 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को पुल किया लेग साइड पर, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

6.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ बॉल को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया, एक ही रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

5.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.5 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल 2 रन आया|

5.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ भारत का 50 रन पूरा हुआ| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|

5.2 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: KL Rahul hits JJ Smit for a 4! IND 49/0 (5.2 Ov). Target: 133; RRR: 5.73

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट