IND vs ENG 4th T20 Match FREE Live Streaming: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देख पाएंगे Live मैच

IND-ENG 4th T20 Match LIVE Streaming in India: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में पिछड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India Vs England 4th T20I FREE LIVE Streaming: जानें कितने बजे से होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

India vs England 4th T20I Free Live Telecast In India:  भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में दो मैच हार चुकी है. तीसरा टी-20 मैच भारतीय टीम 125 रन से हारी थी जिसके बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हुई है. अब चौथा टी-20 मैच भारत को हर हाल में जीतना होगा जिससे सीरीज में बचा जा सके. सीरीज बचानी है तो भारतीय टीम को हर हाल में चौथा टी20 मैच जीतना होगा. अबतक भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में कुल 33 मैच हुए हैं जिसमें भारत को 18 मैच में जीत मिली है, इसके अलावा 14 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए हैं जिसमें 4 में टीम इंडिया को और 7 में इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है. 

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल  की पिच क्या असर दिखाएगी

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल  में चौथा टी-20 मैच खेला जाएगा. यहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम से मदद मिल सकती है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग वाला मैच देखने को मिल सकता है. 

मौसम कैसा रहेगा

एक्यूवेदर के 9 जुलाई को  ब्रिस्टल का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में मैच पूरा होगा. 

भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

 भारत में  सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर Live प्रसारित किया जाएगा.

भारत में कहां होगा मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?

चौथा टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा. 

कितने बजे से खेला जाएगा चौथा टी20 मैच

भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट रात 10 बजे से शुरू होगा तो वहीं, टॉस भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा.

Advertisement

भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच 

भारत औऱ इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच भारत में फ्री में DD Sports पर देख सकते हैं. 

IND vs ENG T20I सीरीज़: पूरा शेड्यूल 

तारीखदिनमैचवेन्यू  भारतीय समय
1 जुलाईबुधवारपहला T20Iरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 10:00 बजे  
4 जुलाईशनिवारदूसरा T20Iओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे  
7 ​​जुलाईमंगलवारतीसरा T20Iट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघमरात 10:00 बजे  
9 जुलाईगुरुवारचौथा T20Iकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल    रात 10:00 बजे  
11 जुलाई    शनिवारपांचवां T20Iद रोज़ बाउल, साउथेम्प्टनशाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का मुकाबला कब और किस टीम के साथ होगा, जानिए पूरा शेड्यूल भारतीय समयानुसार

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: रेफरी के फैसलों पर भड़का मिस्र, फीफा से की शिकायत, टूर्नामेंट से निकालने की मांग

Advertisement

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

Featured Video Of The Day
PM Modi Australia Speech: मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

Topics mentioned in this article
England Vs India 2026
Vaibhav Sooryavanshi
India
England
Cricket