भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हार्ड लेंथ गेंद थी| पुल लगाने गए लेकिन मिस टाइम हुआ| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई गेंद| कुलदीप मिड ऑन से उसके पीछे भागे| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| टप्पा खाने के बाद उसे फील्ड किया गया| दो रन ही मिल पाया|

4.5 ओवर (4 रन) चौका! चिप शॉट खेला गया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| स्क्वायर लेग से दुबे गेंद को रोकने भागे लेकिन काफी दूर रह गए| इस बीच गेंद सीमा रेखा से टकरा गई|


4.4 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं हो सका|

4.3 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

4.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप था छोटा सा वहां पर जिसकी वजह से सिंगल मिल पाया|

4.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! शरीर से दूर की गेंद को बिना पैर निकाले ड्राइव करने गए लेकिन लाइन से चकमा खा गए| बाक़ी का काम कीपर ने कर दिया|

3.6 ओवर (0 रन) शार्प गुगली गेंद| काफी तेज़ गति से बल्लेबाज़ की तरफ आई और उन्हें बीट कर गई| बाकी का काम कीपर संजू ने किया| 37/0 अफगानिस्तान|

3.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

3.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बड़े आराम से ऑन साइड पर गेंद को मोड़ा| गैप था वहां पर जिसकी वजह से तेज़ी से भागते हुए दो रन ले लिया|

3.3 ओवर (4 रन) चौका! स्मोक्ड इट!! छोटी सी जगह थी कवर और पॉइंट फील्डर के बीच और उसी को भेदते हुए अपने लिए चौका बटोर लिए| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर एक क्रैकिंग शॉट देखने को मिला है यहाँ पर| बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आ रही है गेंद|

3.2 ओवर (0 रन) गुगली गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हो सका|

3.1 ओवर (4 रन) चौका! एक खराब गेंद के साथ की है शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली फुल गेंद| ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|

रवि बिश्नोई को अब लाया गया है...

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| 26/0 अफगानिस्तान|

2.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

2.4 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार लेंथ में मुकेश से हो गई चूक| फुल बॉल का बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया और सामने की तरफ एक बड़ा शॉट खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरी गेंद|

2.3 ओवर (0 रन) इस बार विकेट लाइन की स्विंग गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|

2.2 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री का मौका दे बैठे| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर रखी गई एक फुल लेंथ गेंद जिसपर कवर्स की तरफ गुरबाज ने शॉट खेला| एक खाली इलाका था वहां पर और गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई|

2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद मुकेश द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ऑन साइड पर खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

1.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रूम बनाकर कवर्स की तरफ गेंद को चिप किया| घेरे के अंदर से विराट ने उसका पीछा करते हुए उसे रोका| दो ही रन मिल पाए| 2 के बाद 14/0 अफगानिस्तान|

1.5 ओवर (0 रन) मिस टाइम शॉट!! विकेटों के पास ही रह गई गेंद बल्ले से लगने के बाद| इब्राहिम रन चाहते थे लेकिन गुरबाज ने मना कर दिया| आवेश ने जाकर गेंद को फील्ड किया|

1.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

1.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|

1.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

1.2 ओवर (6 रन) छक्का! पहला बड़ा शॉट इस पारी का आता हुआ| काफी तेज़ी के साथ गेंद को लेकर घूम गए गुरबाज| पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीधा दर्शकों के बीच पहुंचाया छह रनों के लिए|

1.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई है ओवर की शुरुआत!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

0.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ चिप किया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| दो ही रन मिल पाए|

0.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया|

0.4 ओवर (0 रन) एक और सटीक लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

0.3 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|

0.3 ओवर (2 रन) वाईड के साथ एक सिंगल भी यहाँ पर आता हुआ| लेग स्टम्प के बाहर थी| बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर की तरफ गई| संजू ने डाईव लगाकर हाफ स्टॉप किया| उस दौरान एक रन मिल गया|

0.2 ओवर (0 रन) टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे ऑन साइड पर खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| तेज़ गति के साथ बल्लेबाज़ की ओर आई| लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|