6 minutes ago

India vs Afghanistan LIVE Score, 2nd ODI Match Updates from Ekana Stadium, Lucknow: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है, वहीं, ईशान किशन ने भी शतक ठोक दिया है. ईशान 125 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस समय क्रीज पर गिल और अय्यर मौजूद हैं. भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के रोहित शर्मा 48 रन और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए(Live Cricket Score)

दूसरे वनडे के लिए भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहिदी (कप्तान), दरवीश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी और बिलाल सामी. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान, लौट गए थे पवेलियन, फिर अंपायर ने बुलाया, पढ़ें विवाद की पूरी कहानी

Jun 17, 2026 16:16 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: ईशान किशन 125 रन बनाकर आउट

ईशान किशन 125 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. ईशान ने अपनी 125 रन की पारी में 79 गेंद का सामना किया. जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. अब क्रीज पर गिल के साथ श्रेयस अय्यर मौजूद हैं. 

भारत 320/3 (36.3 ओवर)

Jun 17, 2026 15:59 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: गिल और ईशान का तहलका

शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतकीय पारी खेलकर भारत की पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे हैं. गिल ने अबतक अपनी पारी में 12 चौके लगाए हैं तो वहीं, ईशान ने 14 चौके लगाने का कमाल कर दिखाया है. वहीं, इसके अलावा दोनों बल्लेबाजों ने अबतक दो-दो छक्के लगाए हैं. 

भारत 270/2 (33.2 ओवर)

Jun 17, 2026 15:53 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: गिल का बाद ईशान का शतक

गिल के शतक के बाद ईशान ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है. गिल और ईशान की तूफानी बल्लेबाजी ने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. ईशान ने 71 गेंद पर शतक पूरा किया. 

Jun 17, 2026 15:50 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: शुभमन गिल का वनडे में 9वां शतक

गिल ने शतक ठोक दिया है. गिल का यह वनडे में 9वां शतक है. पहले वनडे में भी गिल ने कमाल की पारी खेली थी और 84 रन बनाए थे. गिल के साथ ईशान भी शतक के करीब हैं. 

भारत 253/2 (32.2 ओवर)

Advertisement
Jun 17, 2026 15:39 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: ईशान किशन और शुभमन गिल का तहलका

ईशान किशन अर्धशतक जमाने के बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. गिल के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है. अफगानिस्तानी गेंदबाजों का हाल बेहाल है .

भारत 202/2 (30 ओवर)

Jun 17, 2026 15:28 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. ईशान और गिल ने भारतीय पारी को मजबूती के साथ आगे ले रहे हैं. दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी हो गई है. 

भारत 193/2 (28 ओवर)

Advertisement
Jun 17, 2026 15:00 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: शतक के करीब पहुंचे शुभमन गिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल लखनऊ में बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बीत से लगाया जा सकता है कि वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले हैं. अपने नौवें शतक से वह 27 रन दूर हैं. टीम का स्कोर 21 ओवरों में 146/2रन है. 

Jun 17, 2026 14:56 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: भारत ने 20 ओवरों में बनाए 136 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं. कैप्टन शुभमन गिल 53 गेंद में 71 और ईशान किशन 19 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (04) और रोहित शर्मा (48) हैं. 

Jun 17, 2026 14:45 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 41 गेंद में 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके और दो बेहतरीन छक्के निकले हैं. 

Jun 17, 2026 14:42 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: पेशेवर क्रिकेट में राशिद ने रोहित को 6 बार बनाया है शिकार

रोहित शर्मा बनाम राशिद खान: पेशेवर क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा और राशिद खान 11 बार आमने सामने हुए हैं. जहां राशिद ने रोहित को छह बार आउट किया है.

Advertisement
Jun 17, 2026 14:38 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: ईशान किशन मैदान में उतरे

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज के रुप में मैदान पर ईशान किशन आए हैं. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों की समाप्ति के बाद 108/2 रन है. 

Jun 17, 2026 14:31 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: राशिद खान ने रोहित शर्मा को किया क्लीन बोल्ड, फिफ्टी से चूके 'हिटमैन'

अच्छे टच में नजर आ रहे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पवेलियन लौट चूके हैं. उन्हें विपक्षी टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व रोहित ने पारी का आगाज करते हुए कुल 39 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 123.07 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. टीम का स्कोर 13.1 ओवरों में 2-96 रन है. 

Advertisement
Jun 17, 2026 14:17 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा, भारत ने 10 ओवरों में ठोक दिए 80 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 30 गेंद में 43, जबकि कैप्टन शुभमन गिल 21 में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (04) हैं. 

Jun 17, 2026 14:09 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: रोहित शर्मा का धमाका शुरु

लखनऊ में रोहित शर्मा काफी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 22 गेंदों का सामना किया है. इस बीच उनके बल्ले से 154.54 की स्ट्राइक रेट से 34 रन निकले हैं. जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल है

Jun 17, 2026 14:02 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: भारत ने 6.1 ओवरों में ही ठोक दिए 50 रन

भारतीय टीम ने शुरुआती 50 रन पूरे कर लिए हैं. इस आंकड़े तक पहुंचने में टीम को 6.1 ओवर लगे हैं. रोहित शर्मा (22) और कैप्टन शुभमन गिल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (04) हैं. 

Jun 17, 2026 13:57 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: भारत ने 5 ओवरों में बनाए 42 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के शुरुआती पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. पांच ओवरों की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 13 गेंद में 21 और कैप्टन शुभमन गिल 11 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (04) हैं. 

Jun 17, 2026 13:48 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: गिल क्रीज पर उतरे, टीम इंडिया 3 ओवरों में 15 रन

पारी का तीसरा और अपने स्पेल का दूसरा ओवर ए एम गजनफर ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज छह रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद 15/1 रन है. रोहित शर्मा पांच गेंद में पांच और शुभमन गिल चार गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Jun 17, 2026 13:45 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: सलीम के शिकार बने यशस्वी जायसवाल, भारतीय टीम को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में केवल चार रन बनाकर मोहम्मद सलीम का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच नांगेलिया खरोटे ने पकड़ा है. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 1-9 रन है. 

Jun 17, 2026 13:36 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा कर रहे हैं पारी का आगाज, गजनफर ने पहला ओवर मेडन डाला

भारत की तरफ से दूसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर ए एम गजनफर डाला. जहां सभी गेंदें यशस्वी जायसवाल ने खेली. मगर वह एक रन भी नहीं बना पाए. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के शून्य रन है. 

Jun 17, 2026 13:24 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बयान

वहीं टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना ही चाह रहे थे. बात मुश्किल परिस्थितियों में खुद को परखने की है. बड़े लक्ष्यों का पीछा कैसे किया जाता है और गेंदबाजी के दौरान कितना असर छोड़ सकते है. पूरा फोकस उसपर है. टीम में तीन बदलाव हुए हैं. प्रिंस को डेब्यू का मौका मिला है. नीतीश को जांघ में समस्या आई है. कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. 

Jun 17, 2026 13:16 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: दूसरे वनडे के लिए अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहिदी (कप्तान), दरवीश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी और बिलाल सामी. 

Jun 17, 2026 13:14 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: प्रिंस यादव को मिला डेब्यू का मौका, भारतीय प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. 

Jun 17, 2026 13:13 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: तीन बदलाव के साथ दूसरे वनडे में उतर रही है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. विकेट अच्छी और ताजी नजर आ रही है. जहां से पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिलने के आसार हैं. पिछले मुकाबले में हमने शानदार खेल दिखाया था. मगर मैच के दौरान साझेदारियों की कमी नजर आई. एक साझेदारी बनी थी. मगर वह आगे बढ़ती उससे पहले हमने विकेट गंवा दिया. आशा करता हूं कि इस बार और मजबूती के साथ वापसी करेंगे. टीम में तीन बदलाव हुए हैं. नबी बीमार हैं, अजमत चोटिल हैं और जिया उर रहमान शरीफी नहीं खेल रहे हैं. इनकी जगह पर बिलाल, रसूली और एक अन्य खिलाड़ी को शामिल किया गया है.

Jun 17, 2026 13:04 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

लखनऊ में अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. 

Jun 17, 2026 13:01 (IST)

नमस्कार!

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
उठ जा बेटा, पापा बुला रहे हैं... इकलौते बेटे की लाश के सामने बेबस पिता, VIDEO रुला देगा
Topics mentioned in this article
India
Cricket
India Vs Afghanistan 2026