17 minutes ago

India A vs Afghanistan A LIVE Score, Tri-Series 2026 Match Updates: ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज 2026 के इस बेहद रोमांचक और 'करो या मरो' वाले मुकाबले में इंडिया 'A' और अफगानिस्तान 'A' के बीच रनों की जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है, जहां भारतीय पारी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया 'A' को शुरुआती 10 ओवरों में वैभव सूर्यवंशी (38 रन) के विवादित नॉटआउट फैसले के ड्रामे के बाद धमाकेदार शुरुआत मिली, लेकिन प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने से टीम संकट में आ गई. इसके बाद, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करते हुए मैदान पर तूफानी काउंटर-अटैक किया.

कुशाग्र जहां 58 रनों की आक्रामक पारी खेलकर आउट हुए, वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने फ्रंट से लीड करते हुए एक बेहतरीन कप्तानी अर्धशतक जड़ा और टीम को मजबूत स्थिति में बनाए रखा. हालांकि, सूर्यांश शेडगे के रूप में भारत को पांचवां झटका लगने के बाद अब पूरा दारोमदार पूरी तरह सेट हो चुके तिलक वर्मा पर है कि वे अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरकर टीम को एक विशाल और विजयी स्कोर तक पहुंचाए.

सोमवार को श्रीलंका A से सुपर ओवर में मिली हार के बाद, इंडिया A अब और हार बर्दाश्त नहीं कर सकती, क्योंकि इससे फइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. मेजबान श्रीलंका तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 4 पॉइंट्स और 0.494 के नेट रन रेट के साथ सबसे ऊपर है, जिससे अब इंडिया और अफगानिस्तान के बीच ही मुकाबला रह गया है. 

स्क्वाड:

भारत ए टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अरशद खान, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र, अशोक शर्मा

अफगानिस्तान ए टीम: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, इजाज अहमद अहमदजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), शम्स उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, जहीर खान, खलील गुरबाज, नूर उल रहमान, फरीदून दाऊदजई, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम

Jun 17, 2026 14:03 (IST)

IND A vs AFG A live score: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य, प्रियांश-तिलक और कुशाग्र का अर्धशतक

Jun 17, 2026 13:33 (IST)

IND A vs AFG A live score: कैप्टन तिलक वर्मा आउट, भारत 'ए' को लगा 6वां झटका

भारतीय 'ए' टीम को 6वां झटका कैप्टन तिलक वर्मा के रुप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंद में 59 रन बनाकर अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 44.3 ओवरों में 6-271 रन है. 

Jun 17, 2026 13:16 (IST)

IND A vs AFG A live score: भारत को लगा पांचवा झटका, सूर्यांश लौटे पवेलियन

कप्तान तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक के जश्न के बीच इंडिया 'A' को पांचवां बड़ा झटका लगा है. कुमार कुशाग्र के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यांश शेडगे ज्यादा देर तक कप्तान का साथ नहीं निभा सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी का फायदा उठाया और सूर्यांश को बड़े शॉट्स खेलने के प्रयास में अपने जाल में फंसा लिया. इस विकेट के गिरने से भारतीय पारी की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है.

Jun 17, 2026 12:53 (IST)

IND A vs AFG A live score: कुमार कुशाग्र की तूफानी पारी का अंत

शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद कुमार कुशाग्र 58 रनों की आक्रामक पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं, जिससे भारत को चौथा झटका लगा है. कुशाग्र ने क्रीज पर आते ही अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-हस कर दिया और मैदान के चारों कोने में बाउंड्री बटोरीं.

Advertisement
Jun 17, 2026 12:02 (IST)

IND A vs AFG A live score: कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी ने संभाला मोर्चा

तीन झटके के बाद इंडिया 'A' की पारी अब पटरी पर लौटती हुई दिख रही है. मैदान पर कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए डटी हुई है. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर रनों की रफ्तार को बनाए रखा है. बेहतरीन काउंटर-अटैक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 'A' ने 3 विकेट खोकर अबतक 175 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है.

Jun 17, 2026 11:29 (IST)

IND A vs AFG A live score: भारत को लगा तीसरा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन

शानदार शुरुआत के बाद इंडिया 'A' की पारी अब मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि टीम को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है. पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद क्रीज पर आए प्रियांश आर्य ने अर्धशतक लगाया लेकिन 58 रन बनाकर आउट हो गए.
दो विकेट गिरने के बाद फैंस को ऋतुराज गायकवाड़ से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए गायकवाड़ को भी अपने जाल में फंसा लिया. और वो भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

Advertisement
Jun 17, 2026 11:02 (IST)

IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्या की आक्रामक बल्लेबाजी जारी

प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है उसके बाद भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी जारी है, वैभव सूर्यवंशी के पवेलियन लौटने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी इनके कंधों पर है. 

Jun 17, 2026 10:53 (IST)

IND A vs AFG A live score: पावरप्ले में भारत का धमाकेदार खेल

इंडिया 'ए' ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. पहले विकेट के रूप में वैभव सूर्यवंशी (38 रन) के आउट  हुए है और अब ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या की जोड़ी क्रीज पर है. 

Jun 17, 2026 10:44 (IST)

IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट, भारत को पहला झटका

 मैदान पर मिल रहे जीवनदान का फायदा उठाकर क्रीज पर पैर जमा चुके युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी आखिरकार पवेलियन लौट गए हैं, जिससे इंडिया 'ए' को 38 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा है. आउट होने से ठीक पहले थर्ड अंपायर के एक बेहद करीबी फैसले के कारण नॉटआउट बचकर भाग्यशाली रहे सूर्यवंशी इस बार किस्मत के सहारे को एक बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. 

Jun 17, 2026 10:39 (IST)

IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी छक्का, गेंद हो गई गुम

वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों की चौके और छक्कों में खबर ले रहे हैं, इस बीच उन्हें लगातार जीवनदान भी मिल रहा है. इस ओवर में 2 चौके और 1 छ्क्का लगाया है,

Advertisement
Jun 17, 2026 10:29 (IST)

IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार छक्का

वैभव सूर्यवंशी से अफगानिस्तान के खिलाफ पहला शानदार छक्का जड़ा है. अपने आक्रामक अंदाज़ से अलग वैभव इस ट्राई सीरीज में अपने परिचित अंदाज से थोड़े जुड़ा नजर आये हैं, हालांकि 50 ओवर के मैच के लिहाज से देखा जाये तो ये रणनीति कुछ हद तक सही भी नजर आती है.

Jun 17, 2026 10:21 (IST)

IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को मिला 2 जीवनदान

वैभव सूर्यवंशी को इस पारी में 2 बार जीवनदान मिल चुका है, अब देखना होगा की ये मौका वो किस हद तक भुना पाते हैं. 4 ओवर के खेल के बाद वैभव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं और प्रियांश आर्य 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
Jun 17, 2026 10:14 (IST)

IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी आउट या नॉटआउट? मैदान पर मचा बवाल

अंपायर्स ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बेहद करीबी फैसला सुनाया. दरअसल, अफगान गेंदबाज की गेंद पर पॉइंट फील्डर फरीदून ने बायीं तरफ लपकते हुए एक अविश्वसनीय और हैरतअंगेज कैच लपका. अफगानिस्तान की पूरी टीम जीत के जश्न में डूब गई और ऐसा लगा कि सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया है. मैदानी अंपायर्स ने इस करीबी कैच को पुख्ता करने के लिए तीसरे अंपायर (थर्ड अंपायर) का रुख किया.

थर्ड अंपायर ने जब अलग-अलग कैमरों के एंगल से रीप्ले को बार-बार फ्रेम-बाय-फ्रेम चेक किया, तो स्क्रीन पर दिखा कि कैच लेते समय गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था. काफी देर तक जांच करने के बाद थर्ड अंपायर ने वैभव सूर्यवंशी को 'नॉटआउट' करार दिया.

Jun 17, 2026 10:03 (IST)

IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर

आज मैदान पर प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी उतरी है, दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज़ आज अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही प्रियांश ने चौका लगाया है. इस चौके की मदद से पहले ओवर में कुल 7 रन आये.

Jun 17, 2026 09:59 (IST)

IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें, भारत की पारी शुरू

 मैदान पर अंपायर्स के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी उतर चुके हैं और इंडिया 'ए' की पारी की शुरुआत हो गई है. क्रीज पर भारत के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और उनके जोड़ीदार मोर्चा संभाल चुके हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है, और हर किसी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं.

Jun 17, 2026 09:44 (IST)

India a vs Afghanistan a Live Score Updates:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Jun 17, 2026 09:37 (IST)

India a vs Afghanistan a Live Score: तिलक वर्मा की कप्तानी और टीम का कॉम्बिनेशन

कप्तान तिलक वर्मा के लिए भी यह मैच बतौर लीडर एक बड़ी परीक्षा होने वाला है. पिछले मैच की गलतियों से सबक लेते हुए भारतीय टीम आज अपनी गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में कुछ कड़े फैसले ले सकती है. अफगानिस्तान 'ए' की टीम उलटफेर करने में माहिर है, इसलिए भारतीय थिंक-टैंक को खेल के हर विभाग में अपना शत-प्रतिशत देना होगा. डाम्बुला की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है

Jun 17, 2026 09:29 (IST)

India a vs Afghanistan a Live Score Updates: पॉइंट्स टेबल का रोमांच और फाइनल का गणित

इस ट्राई-नेशन सीरीज की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मेजबान श्रीलंका 'ए' की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स लेकर और 0.494 के शानदार नेट रन रेट के साथ लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्का कर चुकी है. ऐसे में फाइनल के दूसरे टिकट के लिए अब असली जंग भारत और अफगानिस्तान के बीच ही बची है.

Jun 17, 2026 09:26 (IST)

india a vs Afghanistan a live score Vaibhav Suryavanshi: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं नजरें

इस पूरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस और सिलेक्टर्स की नजरें भारत के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं. वनडे फॉर्मेट में अपनी नई संभलकर खेलने की शैली के कारण वैभव पिछले कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं. आज के इस नॉकआउट जैसे मैच में टीम को उनके स्वाभाविक आक्रामक खेल की जरूरत होगी.

Jun 17, 2026 09:24 (IST)

india a vs Afghanistan a live score: इंडिया 'ए' के लिए करो या मरो की स्थिति

रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आज होने वाला मुकाबला इंडिया 'ए' के लिए इस ट्राई-नेशन सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण मैच बन चुका है. श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली करीबी हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है. अगर भारतीय टीम को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें आज हर हाल में अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ एक बड़ी और धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी.

Featured Video Of The Day
व्यापारी की हत्या कर कार की डिग्गी में रखी लाश, फिर पूरे जयपुर में घुमात रहे आरोपी
Topics mentioned in this article
Cricket
India A
Afghanistan A
Vaibhav Suryavanshi