IND vs AFG: जानें कौन हैं गुरनूर बराड़, गुजरात ने एक भी मैच नहीं खिलाया, सेलेक्टरों ने दी वनडे और टेस्ट दोनों टीम में जगह

Gurnoor Brar, India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम के चयन के बाद अगर कोई खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, तो वह गुरनूर बराड़ हैं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND vs AFG: टीम इंडिया के नए सदस्य गुरनूर बरार
source: social Media

India vs Afghanistan: अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समति ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट और वनडे टीम के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया. कुछ नई बाते देखने को मिलीं, लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को हैरान किया पंजाब के 15 साल के पेसर-ऑलराउंडर गुरनूर बराड़ (Gurnoor Barar) के चयन ने. गुरनूर बरार को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है. और जैसे हे गुरनूर (Gurnoor Barar is in India Team) का नाम टीम में  आया, फैंस बहुत हद तक हैरान रह गए. हैरानी की वजह इसलिए भी थी कि गुजरात टाइंटस ने पिछले साल गुरनूर को 1.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया, लेकिन उन्हें इस सीजन में एक भी मैच नहीं खिलाया.  जी हां, जिस गुरनूर को राष्ट्रीय चयन समिति ने दोनों फॉर्मेटों में भारतीय टीम में  जगह दी, उस गुरनूर को गुजरात ने इस साल एक भी मैच की इलेवन में शामिल नहीं किया. 

लेफ्टी बल्लेबाज और दाएं हाथ के पेसर गुरनूर बराड़ घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. और वह अभी तक खेले सिर्फ 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट चटका चुके हैं. इसमें पारी में  4 विकेट तीन और 5 विकेट बरार ने एक बार चटकाए. वहीं, बैटिंग में उन्होंने 15.20 के औसत से 304 रन बनाए हैं. जाहिर है कि फर्स्ट क्लास में उनका प्रदर्शन कोई असाधारण नहीं, लेकिन जरूर कुछ खास है इस पेसर, जो गुरनूर अनुभवी चयन समिति के सदस्यों का दोनों टीमों के लिए समर्थन हासिल करने में सफल रहे.

बतौर नेट-बॉलर से हुई शुरुआत

इन दिनों किसी भी अच्छे युवा पेसर का एक सपना यह भी होता है कि वह जल्द से जल्द किसी भी आईपीएल टीम से बतौर नेट-बॉलर के रूप में जुड़ जाए. और गुरनूर के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उन्हें साल 2019 सीजन में ही मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट-बॉलर के रूप में जुड़ने का मौका मिला. तब वह करीब 18 साल के ही थे. 

दिखाया  बैटिंग में भी दम

साल 2022 में पंजाब के लिए गोवा के खिलाफ लिस्ट ए मैच से घरेलू क्रिकेट में आगाज करने वाले गुरनूर ने रणजी ट्रॉफी में भी पहला मैच इसी सीजन में खेला.इसके बाद अगले साल उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ साहसी 64 रन की पारी खेल और सिद्धार्थ कौल के साथ 100 रन की साझेदारी कर बताया कि वह बैटिंग करना भी जानते है.

Advertisement

पंजाब की घरेलू लीग की गूंज दूर तक गई

साल 2024 में गुरनूर बरार पंजाब की घरेलू टी20 लीग से और ज्यादा चर्चा में आए. शेर-ए-पंजाब लीग में गुरनूर ने 11 मैचो में 22 विकेट लिए. और लीग सहित घरेलू प्रदर्शन का मिला-जुला असर ऐसा रहा कि गुरनूर बरार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए भारत ए टीम में जगह मिली. 

रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन से निगाह में चढ़े

गुरनूर बरार साल 2024-25 रणजी ट्ऱफी सीजन में पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे. उन्होंने 7 मैचो में सिर्फ 26 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जबकि बिहार के खिलाफ उन्होंने 14 रन देकर पांच विकेट लिए. लेकिन इस प्रदर्शन से इतर गुरनूर बरार ने सेलेक्टरों का ध्यान अपनी जिस यूएसपी से खींचा, वह थी उनकी  6 फीट, 5 इंच की लंबाई और पिच से मिलने वाली अत्यधिक उछाल के अलावा बहुत ही शानदार 3.43 का इकॉनी रन-रेट

Advertisement

बराड़ का आईपीएल का सफरनामा

गुरनूर पहली बार पंजाब किंग्स के साथ साल 2023 में चोटिल खिलाड़ी की जगह 20 लाख रुपये में जुड़े, तो एक साल बाद हुई नीलामी में गुरनूर बराड़ को गुजरात टाइटंस ने 1.30  करोड़ रुपये में खरीदा, तो पिछले साल उन्हें इसी रकम पर रिटेन कर लिया गया. लेकिन बहुत ही ज्यादा हैरानी की बात है कि बराड़ को गुजरात ने अभी तक के सफर में एक भी मैच नहीं ही खिलाया. और यह प्रबंधन की रणनीति को भी घेरने के लिए काफी है. वैसे बराड़ ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक ही मैच खेला था. यह मैच उन्होंने अपने शुरुआती सीजन में ही पंजाब के लिए खेला था. इसमें उन्होंने फेंके 3 ओवर में 42 रन खर्च किए, जबकि  वह कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे थे.

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG Test: ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, गई टेस्ट में उपकप्तानी, अब ये बने शुभमन गिल के नए डिप्टी


 

Featured Video Of The Day
मानव सुथार, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे टेस्ट टीम का नया चेहरा, शमी ड्रॉप