भारत के पूर्व आफ स्पिनर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए सितंबर में लीजैंड्स क्रिकेट लीग (Legends Cricket League) के दूसरे सत्र में खेलेंगे. उनके अलावा भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, युसूफ पठान, आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और विश्व कप विजेता इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी इसमें खेलेंगे.
लीग के दूसरे सत्र में चार टीमें और 110 पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे. हरभजन( Harbhajan Singh) ने कहा ,‘‘ मैदान पर वापसी करने को लेकर रोमांचित हूं. इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लैंडल सिमंस और दिनेश रामदीन भी आगामी सत्र के लिये खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल हो गए हैं. लीजैंड्स क्रिकेट लीग (Legends Cricket League) की तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई है.
Whichever way you spin it, it's #BreakingNews!@harbhajan_singh is confirmed for Season 2 of @llct20
— Legends League Cricket (@llct20) July 14, 2022
The legendary spinner will play #LegendsLeagueCricket in September along with other giants of the game. Who's as excited about this as we are?! #BossLogonKaGame #BossGame pic.twitter.com/Dwb8SmKqQn
हरभजन सिंह के करियर की अगर बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 28 टी20 मुकाबले खेले हैं इतने मैचों में उनके नाम 25 विकेट हैं. अगर आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 163 मैचों में 150 विकेट अपने नाम किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं