देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट में अनोखा कमाल, श्रीलंका में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Devdutt Padikkal Creates History: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल करते हुए शानदार 117 रन की पारी खेली, पडिक्कल का टेस्ट में यह दूसरा शतक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs SL, 2nd Test: Devdutt Padikkal World record in Test:

Devdutt Padikkal World record in Test: कोलंबो टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली, अपनी पारी में पडिक्कल ने 193 गेंद पर 117 रन बनाए जिसमें 12 चौके शामिल रहे. पडिक्कल का टेस्ट में यह दूसरा शतक है. बता दें कि अपनी शतकीय पारी के दौरान पडिक्कल ने श्रीलंका की धरती पर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

Photo Credit: X (formerly Twitter)

श्रीलंका में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम अब श्रीलंका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान मेहमान टीम के लिए नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था, जिन्होंने 307 रन बनाए थे.  हालांकि, पडिक्कल ने मौजूदा सीरीज में 2 शतक लगाकर 328 रन बना लिए हैं. पडिक्कल श्रीलंका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए एक से ज्यादा शतक लगाने वाले मेहमान टीम के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. 

इसके अलावा पडिक्कल ने दो मैचों की अवे टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का राहुल द्रविड़ का 27 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.  द्रविड़ ने 1998-99 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान 321 रन बनाए थे. वहीं, कुल मिलाकर, पडिक्कल विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के बाद श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर खेली गई सीरीज में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करने में सफल हो गए हैं. 

दो जीवनदान का फायदा उठाकर ठोका ऐतिहासिक शतक

पहले टेस्ट में 167 रन की पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 193 गेंद में 12 चौकों से 117 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान शुभमन गिल (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 और रविंद्र जडेजा (43 रन, 83 गेंद, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 45 रन की उपयोगी पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल सात जबकि सारांश जैन चार रन बनाकर खेल रहे थे. श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और स्पिनर केशारा नुवानथा ने एक-एक विकेट चटकाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल का तहलका, बना दिया महारिकॉर्ड, 80 साल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास

Advertisement

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

Featured Video Of The Day
ट्रेन के सामने कूदने वाली थी महिला, दौड़कर बचाया

Topics mentioned in this article
Devdutt Babunu Padikkal
India Vs Sri Lanka 2026/27
India
Sri Lanka
Cricket