- भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए डेविड वॉर्नर
- 17 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच एडीलेड में डे-नाइट खेला जाएगा
- भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में वॉर्नर को लगी थी चोट
Aus vs Ind: टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त डेविड वॉर्नर की हैम्स्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके काऱण उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर जाना पड़ा था. अब वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं. 26 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. 17 दिसंबर को एडिलेड मे ंहोने वाला पहला टेस्ट मैच डे-नाइट होने वाला है. वॉर्नर के पहले टेस्ट में बाहर होने वाली खबर को आईसीसी ने ट्विटर पर शेयर किया है. आईसीसी के हवाले से वॉर्नर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है. वॉर्नर ने बयान में कहा, ‘मुझे लगता है कि इतने कम समय में मैंने अच्छी खासी रिकवरी की है और मेरे लिए अभी यही बेहतर है कि मैं सिडनी में रुककर अपनी फिटनेस पर और काम करूं ताकि मैं पूरी तरह फिट हो सकूं.'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या, कोहली ने बताई 'खास' वजह
JUST IN: David Warner has been ruled out of the first #AUSvIND Test at Adelaide with an injury to his adductor muscle.
— ICC (@ICC) December 8, 2020
Australia are confident that he'll regain fitness ahead of the second Test in Melbourne. pic.twitter.com/itZbn0UL21
ऑस्ट्रेलिया और भारत को बीच पहला टेस्ट मैच ऐतिहासिक होने वला है. भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी. यह टेस्ट मैच पिंक बॉ़ल से खेला जाएगा. ऐसे में वॉर्नर का पहले टेस्ट मैच से बाहर होना कंगारू टीम के लिए यकीनन एक बड़ा झटका है.
अब जब डेविड वॉर्नर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में किसे शामिल किया जाता है. खासकर वॉर्नर की जगह पहले टेस्ट में दूसरा ओपनर कौन होगा.भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है.
वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) भी पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौटने वाले हैं. दरअसल कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं, ऐसे में वो अपने जिन्दगी के इस अहम समय में परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं